Siwan News : रेलवे स्टेशन के गेट से 49.50 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन

सिवान रेलवे स्टेशन।

Siwan News : एसपी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Siwan News : (अरविंद कुमार सिंह): जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिवान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सोमवार को सिवान रेलवे स्टेशन के बाहरी गेट से 49.50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई. यह कार्रवाई यातायात थाना में प्रतिनियुक्त एक गृहरक्षक की सतर्कता और तत्परता से संभव हो सकी. बरामद शराब को तत्काल रेल थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यातायात थाना का गृहरक्षक रेलवे स्टेशन के बाहरी गेट पर गश्ती ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान उसकी नजर एक संदिग्ध सामान पर पड़ी. जांच करने पर कार्टन और बोरी में छिपाकर रखी गई 49.50 लीटर अवैध शराब बरामद हुई. हालांकि शराब लेकर जा रहा तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

बरामद शराब रेल पुलिस को सौंपा

गृहरक्षक ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी, जिसके बाद बरामद शराब को रेल थाना पुलिस को सौंप दिया गया. रेल थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जब्त शराब की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है.

मामले में आगे की कार्रवाई जारी

गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है. इसके बावजूद तस्कर लगातार रेल मार्ग के जरिए शराब की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं. एसपी के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सीमावर्ती इलाकों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों ने गृहरक्षक की सक्रियता और सूझबूझ की सराहना की है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read: Siwan News: एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, टॉप-10 में शामिल स्मैक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन