गोपालगंज में ₹2.5 लाख की लूट का दावा, पुलिस के हाथ खाली; जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

उचकागांव थाना भवन की तस्वीर

Gopalganj Crime News: गोपालगंज के उचकागांव में मोबाइल व्यवसायी से 2.55 लाख रुपये और मोबाइल लूटे जाने का दावा किया गया है. हालांकि पुलिस जांच में कोई सुराग नहीं मिला और लिखित आवेदन भी अब तक नहीं दिया गया है.

विज्ञापन

Gopalganj Crime News: (प्रशांत पाठक) गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में एक मोबाइल व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब 2.55 लाख रुपये और मोबाइल लूटे जाने का मामला सामने आया है. हालांकि घटना के कई दिन बाद भी पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन नहीं दिए जाने और जांच में कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने के कारण पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के पास बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार सिवान जिले के रहने वाले मोबाइल व्यवसायी राकेश कुमार गोपालगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से रुपये की वसूली कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान एनएच-531 मीरगंज-थावे मुख्य मार्ग पर उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव स्थित एक रेस्टोरेंट के समीप अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने उनका पीछा किया और हथियार के बल पर 2 लाख 55 हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए.

घटना के बाद भी नहीं दिया गया लिखित आवेदन

उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मोबाइल व्यवसायी के मौखिक बयान के अनुसार घटना 29 जून की शाम करीब 4:30 बजे हुई थी. लेकिन पीड़ित ने घटना के करीब 24 घंटे बाद थावे थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी. घटनास्थल उचकागांव थाना क्षेत्र में होने के कारण थावे पुलिस ने उन्हें उचकागांव थाने में आवेदन देने का निर्देश दिया था. इसके बावजूद अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

सीसीटीवी फुटेज की जांच, नहीं मिला कोई सुराग

प्राप्त सूचना के आधार पर हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने व्यवसायी द्वारा बताए गए घटनास्थल और आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की. हालांकि जांच के दौरान घटना से जुड़ा कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला. ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इस मामले को संदिग्ध मान रही है.

लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे होगी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि व्यवसायी से लिखित आवेदन मांगा गया है. आवेदन प्राप्त होने के बाद सभी पहलुओं की विस्तृत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस तकनीकी और स्थानीय स्तर पर भी मामले की पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, अमरेंद्र कुमार पांडेय बने नए डीईओ, तीन नए डीपीओ की भी तैनाती

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन