'लो दे दिया विधानसभा से इस्तीफा', बिहार चुनाव से पहले RJD के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 10 Oct 2025 5:53 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Election 2025: शिवहर विधानसभा सीट से विधायक चेतन आनंद ने राजद से इस्तीफा दे दिया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर उन्होंने इस बात की जानकारी दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो इस बार जदयू की टिकट से उम्मीदवार बन सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का पाला बदलने का दौर शुरू हो गया है. गुरुवार को राजद के दो विधायक (भारत बिंद और संगीता कुमारी) ने इस्तीफा दिया था. शुक्रवार को एक ओर जदयू नेता संतोष कुशवाहा ने राजद का दामन थामा तो दूसरी ओर राजद विधायक और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने राजद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने फेसबुक पर लिखा, “लो दे दिया विधानसभा से इस्तीफा.”

चेतन आनंद का फेसबुक पोस्ट

जदयू का किया था समर्थन

शिवहर के वर्तमान विधायक चेतन आनंद को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से टिकट मिलने का पूरा भरोसा है. वह पटना में लॉबिंग करने के बजाय, पूरे आत्मविश्वास से अपने क्षेत्र में एक्टिव हैं. उन्होंने निश्चिंत होकर यह बयान दिया कि जब कोई फिक्र ही नहीं है, तो टिकट कटने की शंका क्यों करें? लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले चेतन आनंद राजद से अलग होकर जेडीयू में शामिल हो गए थे और उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार को अपना समर्थन दिया था.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शिवहर में रहा है आनंद मोहन का दबदबा

शिवहर की राजनीति पर 1995 से अब तक आनंद मोहन का दबदबा कायम रहा है. विरोधी भी यह मानते हैं कि टिकट बांटने में उनकी पकड़ बेहद मजबूत है. कहा जाता है कि शिवहर सीट से वह किसी भी पार्टी से अपनी पसंद के व्यक्ति को टिकट दिलाने की क्षमता रखते हैं.

2020 का परिणाम

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में शिवहर सीट पर RJD के चेतन आनंद ने जीत हासिल की. उन्होंने जदयू के मोहम्मद सरफुद्दीन को बड़े अंतर से हराया था. चेतन आनंद को 71143 वोट मिले, जबकि सरफुद्दीन को 36457 वोट मिले. तीसरे स्थान पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विजय कुमार पांडे रहे, जिन्हें 18748 वोट प्राप्त हुए.

इसे भी पढ़ें: प्रशांत किशोर से मिली ज्योति सिंह, टिकट मिलने पर हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन