Rohini Acharya Tweet: लालू की बेटी रोहिणी का फिर छलका दर्द, बोली-एक बेटी को गंदी गालियां दी, मेरा मायका छुड़वाया

Updated:
विज्ञापन
Rohini Acharya Tweet lalu family controversy said forced to leave maternal home

रोहिणी आचार्य ने किया इमोशनल पोस्ट

Rohini Acharya Tweet: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का सोशल मीडिया पर फिर दर्द छलका. उन्होंने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, कल एक बेटी, बहन और मां को जलील किया गया. मजबूरी में एक बेटी मां-बाप को छोड़कर चली आई. मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.

विज्ञापन

Rohini Acharya Tweet: बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद लालू परिवार में भूचाल आ गया है. परिवार और पॉलिटिक्स छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर फिर रोहिणी आचार्य का दर्द छलक गया है. एक्स के जरिये इमोशनल पोस्ट शेयर कर रोहिणी आचार्य ने लिखा, ‘कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक मां को जलील किया गया. गंदी गालियां दी गयी और मारने के लिए चप्पल उठाया गया.’

‘मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया’

आगे अपने पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने यह भी लिखा, ‘मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया. सच का समर्पण नहीं किया. सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी. कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए मां-बाप, बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया. मुझे अनाथ बना दिया गया. आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें. किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो.’

पटना एयरपोर्ट पर दिया था बड़ा बयान

इस तरह से रोहिणी आचार्य ने भड़ास निकालते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया. इससे पहले एयरपोर्ट पर मीडिया के सवाल पर रोहिणी ने कहा था, ‘मेरा कोई परिवार नहीं है, यह जाकर आप तेजस्वी, संजय और रमीज से जाकर पूछिए, वे ही लोग हमें परिवार से निकाले हैं, क्योंकि उन्हें जिम्मेदारी लेनी नहीं है. पूरी दुनिया बोल रही है जो चाणक्य बनेगा, उसी से सवाल पूछेंगे.’

संजय यादव और रमीज पर आरोप

इस दौरान रोहिणी ने यह भी कहा था, ‘कार्यकर्ता चाणक्य से सवाल कर रही है कि पार्टी का यह हाल क्यों हुआ. जब संजय, रमीज का नाम लेंगे तो घर से निकाल दिया जाएगा, बदनाम किया जाएगा और आपके ऊपर चप्पल उठाकर मारा जाएगा.’ इस बयान से पहले शनिवार को रोहिणी ने पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘मैं राजनीति छोड़ रही हूं और परिवार से अलग हो रही हूं. संजय यादव और रमीज ने मुझे यही कहा था. इसकी पूरी जिम्मेदारी मैं लेती हूं.’

तेज प्रताप यादव ने दिया साथ

साफ देखा जा सकता है कि रोहिणी आचार्य का गुस्सा संजय यादव के खिलाफ पूरी तरह से भड़क उठा है. इसके साथ ही वे लगातार उनके खिलाफ बयान देती हुई नजर आ रही हैं. रोहिणी आचार्य ने संजय यादव और रमीज पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है. दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने इंस्टाग्राम के जरिये अपनी पार्टी के अकाउंट से लिखा था, ‘कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया. लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. सुन लो जयचंदो, परिवार पर वार करोगे तो बिहार की जनता तुम्हें कभी माफ नहीं करेगी.’

Also Read: Prashant Kishor: प्रशांत किशोर राजनीति से लेंगे सन्यास? पटना में लगे पोस्टर से बवाल, पीके के दावे की दिलाई याद

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन