Rajgir Cricket Stadium: राजगीर क्रिकेट स्टेडियम के लिए महाराष्ट्र से मंगाई गई लाल मिट्टी, सचिव का बड़ा खुलासा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 22 May 2025 7:23 PM

विज्ञापन

राजगीर क्रिकेट स्टेडियम की तस्वीर

Rajgir Cricket Stadium: बिहार के राजगीर में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है. यह स्टेडियम राज्य में क्रिकेट प्रेमियों और उभरते खिलाड़ियों को न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देगा बल्कि उन्हें अपने खेल कौशल को निखारने का मौका भी देगा.

विज्ञापन

Rajgir Cricket Stadium: राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर आधारित क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में चल रहा है. भवन निर्माण विभाग की तरफ से यह स्टेडियम राज्य में क्रिकेट में रूचि रखने वाले खिलाड़ियों को अपने हुनर को उजागर करने के लिए बेहतरीन मौका देगा. क्रिकेट पिच और ऑउटफील्ड का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है.

घास बिछाने का काम लगभग पूरा

पिच की गुणवत्ता और मानक को ध्यान में रखते हुए इसके लिए महाराष्ट्र से विशेष लाल मिट्टी मंगवाई गई है. जबकि, मोकामा से लाई गई काली मिट्टी का उपयोग सात अतिरिक्त पिचों के निर्माण में किया जा रहा है. मैदान में घास बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके अलावा जनरल स्टैंड ईस्ट, जनरल स्टैंड वेस्ट तथा रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क भी तेजी से पूरा किया जा रहा है.

रवि कुमार ने क्या बताया

स्टेडियम के मुख्य पवेलियन के आधारभूत संरचना का कार्य पूरा कर लिया गया है. अब ब्रिकवर्क, प्लास्टर, पुट्टी और वायरिंग जैसे फिनिशिंग के काम तेजी से किए जा रहे हैं. इसके साथ ही जनरल स्टैंड ईस्ट, जनरल स्टैंड वेस्ट और रिवर्स पवेलियन का सिविल वर्क भी प्रगति पर है. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि राजगीर खेल परिसर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन किया जा रहा है. बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए मैदान से पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जा रहा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

72 हजार वर्गमीटर होगा स्टेडियम का क्षेत्रफल

यह क्रिकेट स्टेडियम 72 हजार 843 वर्गमीटर भूखंड पर तैयार किया जा रहा है. इसमें 40 हजार दर्शकों के बैठने की सुविधा होगी. अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए अलग व्यवस्था तथा वीवीआईपी अतिथियों के लिए विशेष स्टैंड बनाया जा रहा है. इस स्टेडियम के बन जाने से न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन संभव होगा, बल्कि स्थानीय खिलाड़ियों को भी उत्कृष्ट प्रशिक्षण और खेल सुविधाएं मिलेंगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन