Bihar Chunav 2025 : वोट मांगने गए NDA प्रत्याशी पर जानलेवा हमला, विधायक ने RJD समर्थकों पर लगाया आरोप

File Photo
Bihar Chunav 2025 : चुनाव प्रचार के लिए गया के टिकारी विधानसभा पहुंचे हम सेकुलर के प्रत्याशी डॉक्टर अनिल कुमार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. उनके साथ हुई घटना पर विधायक ने इसे राजद का साजिश करार दिया है.
Bihar Chunav 2025, गया, संजीव कुमार सिन्हा : बिहार विधानसभा चुनाव में टिकारी विधानसभा में प्रचार के लिए पहुंचे हम के प्रत्याशी व पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर अनिल कुमार पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया. यह घटना गुरुवार देर शाम को कोच थाना क्षेत्र के दिघौरा गांव में हुई. इस हमले में विधायक को हल्की चोट भी आई है.
सड़क को लेकर शुरू हुई थी बहस
बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे डॉ अनिल कुमार के साथ ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के विषय पर सवाल जवाब शुरू किया जो बाद में तीखी बहस में बदल गई. इसी क्रम में हम प्रत्याशी अनिल कुमार और उनके समर्थकों पर अचानक भीड़ में मौजूद सामाजिक तत्वों ने पथराव और फायरिंग शुरू कर दिया. इस घटना में प्रत्याशी व उनके समर्थकों को संभालने का मौका नहीं मिला. वहीं घटना में डॉक्टर अनिल कुमार से घायल हो गए. उनके हाथ व सिर में गंभीर रूप से चोटें आई हैं. उनके समर्थकों पर भी हमला हुआ. जिसमें कई समर्थक भी घायल हैं. जानकारी के अनुसार उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी गई.
गांव छावनी में तब्दील
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया. गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. पुलिस इस घटना में संयुक्त लोगों की तलाश कर रही है. फिलहाल पुलिस हम प्रत्याशी अनिल कुमार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया जा रहा है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
हम प्रत्याशी ने RJD के समर्थकों पर लगाया आरोप
वहीं, इस पूरी घटना को लेकर अनिल कुमार ने बताया कि वह अपने लिए वोट मांगने के लिए आए थे. लेकिन वहां मौजूद राष्ट्रीय जनता दल के समर्थकों ने उनके साथ बदतमीजी की और मेरे और मेरे साथियों पर हमला कर दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी हत्या का साजिश रचने का भी आरोप लगाया.
इसे भी पढ़ें : Bihar Chunav 2025 : नीतीश कुमार ही होंगे मुख्यमंत्री, अमित शाह ने NDA के CM फेस का किया ऐलान
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




