Bihar Election 2025: मायावती अपने भतीजे को सौंपी बिहार की कमान, BSP अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 31 Aug 2025 5:10 PM
मायावती और आकाश आनंद की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: बसपा प्रमुख मायावती ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही भतीजे आकाश आनंद को बिहार की कमान सौंपी और सभी सीटों पर मजबूत तैयारी के निर्देश दिए.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपनी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. पार्टी सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट कर दिया है कि बसपा इस बार किसी गठबंधन में नहीं, बल्कि अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी. रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि आगामी चुनाव को लेकर दो दिनों तक चली समीक्षा बैठकों में उम्मीदवार चयन से लेकर जनसभाओं की रूपरेखा पर मंथन किया गया है.
भतीजे आकाश आनंद को सौंपी बिहार की कमान
इस समीक्षा बैठक के बाद मायावती ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और अपने भतीजे आकाश आनंद को बिहार की कमान सौंपी है. उनके साथ राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और बसपा की बिहार इकाई को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है. मायावती ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पूरी मुस्तैदी और निष्ठा के साथ तन, मन और धन से चुनावी मैदान में जुटें.
जनसभा और यात्राओं की तैयारियां तेज
मायावती ने बताया कि अगले महीने से शुरू होने वाले चुनावी कार्यक्रमों यात्राओं और जनसभाओं की जिम्मेदारी भी आकाश आनंद और राज्य नेतृत्व के कंधों पर होगी. सभी कार्यक्रम उनके दिशा-निर्देश में होंगे और उनका मकसद पार्टी को बूथ स्तर तक मज़बूत करना है.
तीन जोन में बंटेगी बिहार की सीटें
बसपा प्रमुख ने कहा कि बिहार एक बड़ा राज्य है, इसलिए सभी विधानसभा सीटों को तीन जोन में बांटकर अलग-अलग वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इससे चुनावी प्रबंधन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता को बढ़ावा मिलेगा. मायावती का दावा है कि राज्य में तेजी से बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच बसपा पूरी तैयारी के साथ उतर रही है और बेहतर नतीजे लाएगी.
अन्य राज्यों पर भी नजर
इससे पहले उड़ीसा और तेलंगाना में भी पार्टी ने यूपी के पैटर्न पर जिला से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई है. मायावती ने बताया कि पार्टी द्वारा तय किए गए मिशनरी टारगेट की समीक्षा की गई है और संगठन विस्तार की गति को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं.
नए जोश के साथ बसपा का मिशन बिहार
मायावती का यह ऐलान बसपा के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. पार्टी एक ओर जहां आकाश आनंद के नेतृत्व में युवा जोश पर भरोसा जता रही है, वहीं राज्य की सभी सीटों पर अकेले उतरने का फैसला उसे नए सियासी प्रयोग का अवसर भी देगा. अब देखना यह होगा कि बसपा की यह रणनीति बिहार के जटिल चुनावी समीकरणों में कितना असर दिखाती है.
Also Read: कौन हैं बिहार की सोलर दीदी ‘देवकी देवी’? जिनकी संघर्षों की कहानी PM Modi ने देशभर को सुनाई…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










