ePaper

Bihar Elections 2025: 10 दिन के भीतर दूसरी बार बिहार आ रहे गृह मंत्री शाह, BJP दफ्तर में बनाएंगे रणनीति

Updated at : 25 Sep 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह

Bihar Elections 2025: गृहमंत्री अमित शाह 26 सिंतबर को 10 दिन के भीतर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं. अपने इस दौरे में वह कई बैठकों में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि शाह अपने दौरे के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए गृहमंत्री अमित शाह 10 दिन के भीतर दूसरी बार बिहार आ रहे हैं. वह शुक्रवार को बेतिया में पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद वह शाम को 5 बजे बीजेपी दफ्तर में पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद वह अगले दिन 27 तारीख को समस्तीपुर के सरायरंजन में बीजेपी के क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे.  

बिहार को पांच जोनों में बांट BJP कर रही चुनाव की तैयारी

भाजपा ने बिहार को पांच जोनों में बांटकर चुनावी तैयारियों की योजना बनाई है. इससे पहले 18 सितंबर को अमित शाह डेहरी ऑनसन और बेगूसराय में बैठक कर 20 जिलों के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित कर चुके हैं. 27 सितंबर की बैठक में शेष तीन जोनों के जिलों के नेताओं को रणनीति से अवगत कराया जाएगा. जानकारों के अनुसार, अमित शाह की यह सक्रियता भाजपा की चुनावी तैयारी में गति लाने के उद्देश्य से है. राज्य में चुनावी माहौल को देखते हुए पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को समय पर निर्देश दे रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

सीटों के बंटवारे को लेकर कर सकते हैं बड़ा फैसला

माना जा रहा है कि शाह अपने दौरे के दौरान सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं.  सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के दो बड़े दल  जेडीयू 102 और बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है. बिग ब्रदर की भूमिका निभाने के लिए जेडीयू ने यह भी संकेत दिया है कि पार्टी को भाजपा से कम से कम एक सीट अधिक चाहिए. 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद ही खुलेंगे EVM

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन