ePaper

Bihar Politics: नीतीश कुमार के इस फैसले से बढ़ी तेजस्वी यादव की टेंशन, बदल रही राघोपुर में राजनीति

Updated at : 29 Jun 2025 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
nitish kumar tejashwi yadav

सीएम नीतीश कुमार (बाएं) और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (दाएं) की फाइल फोटो

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राघोपुर के विकास के लिए एक और बड़ी घोषणा कर बड़ा दांव खेल दिया है. नीतीश कुमार के इस दांव से तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है. तेजस्वी जिन मुद्दों पर चुनाव जीतते रहे हैं, नीतीश कुमार उन मुद्दों को खत्म कर दिया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: पटना. बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह के एक्शन मोड में आ गए हैं. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा दांव खेल दिया है. सीएम ने खुद इसकी जानकारी एक्स पर दी है. मुख्यमंत्री ने एलान किया है कि राघोपुर के विकास के लिए सरकार ने एक कमेटी गठित की है जो इस इलाके का अध्ययन कर विकास की संभावनाओं की सभी पहलूओं पर कार्य योजना तैयार करेगी. नीतीश कुमार के इस दांव से तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है.

न्याय के साथ विकास का वादा

मुख्यमंत्री ने भी कहा है कि न्याय के साथ विकास का जो वादा उन्होंने बिहार की जनता से किया है उसे हर हाल में पूरा किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने आगे लिखा है, “इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमिटी गठित की गई है, जो क्षेत्र का स्थल अध्ययन कर सुनियोजित विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी. हमारा प्रयास है कि न्याय के साथ विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और तबके को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से मिले क्योंकि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है.”

इस बार स्थानीय मुद्दों का अकाल

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में विकास की ऐसी गंगा बहा दी है कि वर्षों पुराने बड़े मुद्दे धीरे-धीरे गौण होते जा रहे हैं. कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राघोपुर के वर्षों पुराने दंश को खत्म करने का काम किया. जिन समस्याओं को मुद्दा बनाकर तेजस्वी यादव अबतक राघोपुर से चुनाव जीत रहे थे, अब वो मुद्दे खत्म हो चुके हैं. इस बार तेजस्वी की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है.

सरकार की सौगात से जनता खुश

राघोपुर की जनता वर्षों तक जान जोखिम में डालकर गंगा पार करती थी. तेजस्वी यादव के इस विधानसभा क्षेत्र में नाव लोगों की लाइफ लाइन मानी जाती थी. नदी में पानी बढ़ने के बाद राघोपुर दियारा के लोगों की परेशानी भी बढ़ जाती थी, लेकिन चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस क्षेत्र की जनता को 6 लेन पुल की सौगात दे दी, जो राघोपुर और बिदुपुर के बीच बना है. इस पुल के उद्घाटन से राघोपुर की जनता काफी खुश है.

पुल के लोकार्पण में बदलेगी राघोपुर की सूरत

नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा है, “आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है. इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी. निवेश के नए रास्ते बनेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इससे राघोपुर दियारा तथा उसके पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं. इस परिप्रेक्ष्य में इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सड़कों के और अधिक निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं का भी निर्माण करना होगा.”

Also Read: छठ के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के आसार, 22 साल बाद आयोग जांच रहा वोटर लिस्ट

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन