Bihar Election 2025: तेज प्रताप यादव ने बताया कौन है बिहार का असली CM, अपने नए गठबंधन का भी किया ऐलान

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Sep 2025 11:29 AM

विज्ञापन

तेज प्रताप यादव की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: राजद से निष्कासित हसनपुर विधायक तेज प्रताप यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले अपने नए गठबंधन “बिहार गठबंधन” का ऐलान किया है. जनता को ही मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कोई सीएम बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है. तेज प्रताप ने तेजस्वी को आशीर्वाद दिया और पीएम मोदी की मां पर बने एआई वीडियो को लेकर कांग्रेस को नसीहत दी.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: राजद से निष्कासित हसनपुर विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी अलग रणनीति का ऐलान कर दिया है. लगातार जनता के बीच सक्रिय तेज प्रताप ने बाढ़ राहत कार्यों में जुटे रहने के साथ ही सरकार पर जनता की समस्याओं को लेकर तीखा हमला बोला. अब उन्होंने अपने नए गठबंधन की औपचारिक घोषणा करते हुए इसे “बिहार गठबंधन” नाम दिया है.

जनता को बताया असली मुख्यमंत्री

तेज प्रताप ने साफ कहा कि उनकी कोई मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा नहीं है. उन्होंने कहा, “मेरे लिए बिहार ही परिवार है और जनता ही मुख्यमंत्री है. मैं सिर्फ जनता की सेवा करना चाहता हूं. मेरे साथ कई दल जुड़ रहे हैं और सब मिलकर ‘बिहार गठबंधन’ के बैनर तले दमखम से चुनाव लड़ेंगे.” तेज प्रताप ने खुद को बड़े भाई के रूप में पेश करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आशीर्वाद भी दिया और कहा कि “तेजस्वी छोटे भाई हैं, उनके लिए शुभकामनाएं हैं.”

पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर कांग्रेस को नसीहत

तेज प्रताप ने हाल ही में कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी उस एआई वीडियो पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी, जिसमें पीएम मोदी को सपने में उनकी मां डांट लगाती नजर आती हैं. तेज प्रताप ने कहा, “मां भगवान का रूप है. उन्हें राजनीतिक तराजू में नहीं तौला जा सकता. जो ऐसा करते हैं, उन पर पाप लगता है और भगवान का प्रकोप भी आता है. मां शब्द का अपमान करना किसी भी पार्टी या व्यक्ति को शोभा नहीं देता.”

तेज प्रताप की राजनीतिक सक्रियता

निष्कासन के बाद भी तेज प्रताप लगातार जनता के बीच एक्टिव हैं. वे न केवल जनसभाओं में सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं बल्कि राहत कार्यों में भी खुद हिस्सा ले रहे हैं. उनकी “टीम तेज प्रताप” नामक पहल ने अब “बिहार गठबंधन” का रूप ले लिया है.

Also Read: प्रभात खबर संवाद में दीपांकर भट्टाचार्य की बड़ी डिमांड, बोले- कांग्रेस को मिलनी चाहिए बस इतनी सीटें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन