Bihar Election 2025: हर सवाल का जवाब जनता अपने वोट से देगी..., केशव प्रसाद मौर्य ने ओवैसी पर भी साधा निशाना
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 03 Oct 2025 1:53 PM
केशव प्रसाद मौर्य की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भाजपा के सह प्रभारी बनाए गए यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहली बार पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत हुआ. मौर्य ने एनडीए की ऐतिहासिक जीत का दावा करते हुए कहा कि हर सवाल का जवाब जनता अपने वोट से देगी और विपक्ष के प्रलाप का जवाब भी जनता ही देगी.
Bihar Election 2025: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के बिहार चुनाव सह प्रभारी बनाए जाने के बाद शुक्रवार को वे पहली बार पटना पहुंचे. एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. उन्होंने बिहार चुनाव में एनडीए की एटिहासिक जीत का दावा किया. साथ ही उन्होंने कहा कि “हर सवाल का जवाब जनता अपने वोट से देगी.” उन्होंने ओवैसी के “I Love Modi vs I Love Mohammad” वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि 2025 के बिहार चुनाव में जनता गठबंधन को फिर से बड़ी जीत दिलाएगी.
मौर्य ने कांग्रेस सांसद उदित राज का भी दिया करारा जवाब
मौर्य ने कांग्रेस सांसद उदित राज द्वारा आरएसएस को आतंकी संगठन कहे जाने और गांधी के हथियारों का महिमामंडन करने पर कहा कि यह सब अनर्गल प्रलाप है और जनता इसका करारा जवाब देगी. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि वे विदेशों में जाकर देश के लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, जबकि भारत में लोकतंत्र सबसे मजबूत है और मोदी सरकार लगातार तीसरी बार केंद्र चला रही है.
जनता गाली का जवाब गाली से नहीं देगी- केशव प्रसाद मौर्य
उद्धव ठाकरे के “पीएम मोदी सबसे बेशर्म” बयान पर मौर्य ने कहा कि “गाली का जवाब गाली से नहीं, जनता अपने वोट से देती है. ” उन्होंने महाराष्ट्र और बिहार के उदाहरण देते हुए कहा कि कमल का बटन दबाकर जनता ने भाजपा को विजय दिलाई है और यही विपक्ष के लिए सबसे बड़ा उत्तर है.
मौर्य बोले- जनता के बीच रहना है और जनता का आशीर्वाद लेना है
धार्मिक स्थलों और संभल में की गई कार्रवाई पर ओवैसी के आरोपों को खारिज करते हुए मौर्य ने कहा कि केवल अवैध निर्माण पर ही कार्रवाई होती है, और समझदार लोग खुद पहले से व्यवस्था कर लेते हैं. बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य को बिहार चुनाव भाजपा सह प्रभारी बनाया गया है. उन्होंने आगे कहा कि हमलोगों को जनता के बीच रहना है और जनता का आशीर्वाद लेना है.
Also Read: चुनावी शोर के बीच महिलाओं के खाते में 10-10 हजार भेजती रहेगी सरकार, सीएम नीतीश ने बताई तारीखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










