Bihar Election 2025: 'ए सिपाही पकड़ो तो, जयचंदवा की पार्टी का है… ', सभा में हरा गमछा देख भड़के तेज प्रताप यादव
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Nov 2025 8:24 AM
Bihar Election 2025: जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव अपनी जनसभा में हरा गमछा वाले को देख भड़क गये. उन्होंने गुस्से में कहा, ए सिपाही पकड़ो तो, जयचंदवा की पार्टी का है. हमको यही सब घटिया पटिया (पार्टी) वाला बाहर किया है. लेकिन यहां हरा गमछा नहीं पीला गमछा चलेगा.
Bihar Election 2025: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े लाल और जेजेडी सुप्रीमो तेज प्रताप यादव लगातार विधानसभा इलाकों में घूम रहे हैं. ऐसे में तेज प्रताप यादव गयाजी के वजीरगंज पहुंचे थे, जहां अपनी जनसभा में हरा गमछा देख भड़के गये. दरअसल, 11 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होना है. जिसको लेकर एक जनसभा के लिये तेज प्रताप यादव वजीरगंज पहुंचे थे.
हरा गमछा देखते ही बमके तेज प्रताप
सभा के दौरान हरा गमछा देख तेज प्रताप बमक गये और कहा, ‘देखिए एगो जयचंदवा की पार्टी वाला आया है. हरा वाला घूम रहा है. हमको घर से यही सब घटिया पटिया (पार्टी) वाला बाहर किया है. उतारो ई गमछा को… यहां जनशक्ति जनता दल है, उतारिए गमछा… नहीं तो सिपाही उतार देगा.’
‘ई जयचंदवा की पार्टी का है’
जनसभा में तेज प्रताप यादव ने यह भी कहा, ‘यहां पीला गमछा चलेगा हरा नहीं. हटाते हो कि नहीं, ए सिपाही पकड़ो तो, ई जयचंदवा की पार्टी का है. बहरूपिया की पार्टी का है. जानते-वानते कुछ हो नहीं, बस डाल लिया और मुंह उठाकर सीधा चले आये.’ आगे तेज प्रताप ने यह भी कहा, ‘देखिये हम किसी से डरते नहीं हैं. जो हमारे दिल में रहता है, वह मुंह पर बोल देते हैं.’ इस तरह से तेज प्रताप जनसभा के बीच पूरी तरह भड़के हुए नजर आये.
स्मार्ट गांव बनाने का किया वादा
हालांकि, जनसभा में तेज प्रताप यादव ने अंत में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिये वोट की अपील की. इसके साथ ही लोगों से यह भी वादा किया कि स्मार्ट सिटी नहीं, स्मार्ट गांव बनाने के लिये हमारी पार्टी के प्रत्याशी को वोट दीजिए. अगर किसी दूसरे की पार्टी को दीजिएगा तो फिर पांच साल के लिये बैठ जाइयेगा. कुछ नहीं होगा. मालूम हो 11 नवंबर को बिहार चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है. जिसके लिये राजनीतिक दलों के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं. ऐसे में तेज प्रताप यादव ने भी अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिये वोट की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए