Bihar Election 2025: आरा में पीएम मोदी का भोजपुरिया अंदाज, महागठबंधन पर बोले- राजद ने कट्टा के दम पर सीएम पद चोरी किया
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Nov 2025 2:45 PM
पीएम नरेंद्र मोदी
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं. आरा में पीएम मोदी का भोजपुरिया अंदाज दिखा. उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की. इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन के मेनिफेस्टो को छल-कपट वाला डॉक्यूमेंट बताया. साथ ही बड़ा हमला उन्होंने बोला कि राजद ने कट्टा के दम पर सीएम पद चोरी किया.
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज पीएम मोदी बिहार दौरे पर हैं. ऐसे में आरा में उनकी रैली हो रही. पीएम मोदी ने मंच से अपने भाषण की शुरुआत भोजपुरी में की. उन्होंने कहा, हम मां आरण्य देवी के चरणों में प्रणाम करत बानी. वीर बांकुर बाबू वीर कुंवर सिंह के ई धरती पर अभिनंदन करअतनी. इस दौरान उन्होंने महागठबंधन पर बड़ा हमला बोला.
‘महागठबंधन का घोषणापत्र छल कपट वाला’
पीएम मोदी ने मंच से एनडीए प्रत्याशी के लिये समर्थन मांगा. इसके साथ ही महागठबंधन के मेनिफेस्टो का जिक्र किया. एनडीए के मेनिफेस्टो को ईमानदार बताया. कहा, इसमें कमाई, पढ़ाई और सिंचाई पर जोर दिया गया है. जबकि महागठबंधन के घोषणापत्र को छल-कपट वाला डॉक्यूमेंट बताया. पीएम मोदी ने कहा, इन्होंने अपने मेनिफेस्टो को लोगों की आंखों में धूल झोंकने वाला डॉक्यूमेंट बना दिया है. जंगलराज वालों यह मत भूलो कि यह जनता सब कुछ जानती है.
‘राजद ने कट्टा के दम पर सीएम पद चोरी किया’
पीएम मोदी इतने पर ही नहीं रुके. आगे उन्होंने यह भी कहा, आरजेडी और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है. बिहार में एक बंद कमरे में नामांकन वापस लेने वाले दिन के एक दिन पहले गुंडागर्दी का खेल हुआ. कांग्रेस कभी चाहती ही नहीं थी कि राजद से कोई सीएम का नाम तय हो. लेकिन राजद ने यह मौका नहीं छोड़ा. इसके साथ ही आरजेडी ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम का पद चोरी किया. इसके बाद जबरदस्ती सीएम फेस का एलान किया गया.
‘कांग्रेस और राजद के बीच बढ़ा झगड़ा’
पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा, कांग्रेस और राजद के बीच झगड़ा बढ़ गया है. ना तो घोषणापत्र और ना ही प्रचार-प्रसार में कांग्रेस की एक सुनी गई. याद रखियेगा कि बिहार का भला ऐसे लोग कभी नहीं कर सकते. इसी राजद ने 2005 से पहले के सालों में जातीय दंगे कराये. एक तरफ एनडीए का सुशासन है और दूसरी तरफ जंगलराज का कुशासन. इस तरह से पीएम मोदी ने विपक्ष पर कड़ा कटाक्ष आरा में मंच से किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










