ePaper

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: वोट डालने का अनोखा अंदाज, भैंस की सवारी कर पोलिंग बूथ पहुंचा युवक

Updated at : 11 Nov 2025 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
Voter rode a buffalo to cast his vote

भैेस पर सवार होकर वोट डालने जाता युवक

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान एक युवा भैंस पर सवार होकर मतदान डालने पहुंचा. यह नजारा बोधगया विधानसभा सीट के बूथ नंबर 260 पर देखने को मिला.

विज्ञापन

Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की ही तरह दूसरे चरण में भी वोटरों का अनोखा अंदाज देखने को मिला. मंगलवार सुबह से ही 20 जिलों की 122 सीटों पर चुनावी प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभिन्न बूथों पर मतदाताओं को उत्साह के साथ लंबी-लंबी कतार में खड़े देखा गया. इसी दौरान बोधगया विधानसभा सीट के बूथ नंबर 260 पर मतदान का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला.

खींचा मतदाताओं का ध्यान

इस दिन छोटू यादव नामक एक युवा ने पोलिंग बूथ पर पहुंचते ही अन्य मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया. उसे देखने वालों की भीड़ लग गई. दरअसल, छोटू यादव इस दिन भैंस पर सवार होकर अपना वोट डालने पहुंचे. छोटू यादव फतेहपुर नगर पंचायत के रमरारचक गांव के निवासी हैं.

पहले चरण में भी दिखा था ऐसा नजारा

बता दें कि इससे पहले 6 नवंबर को पहले चरण के चुनाव के दौरान वैशाली जिले के भगवानपुर में केदार यादव नामक एक वोटर भैंस पर सवार होकर मतदान करने पोलिंग बूथ पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बड़े उत्साह के साथ कहा कि था कि पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है. मुझे गाड़ी घोड़ा नहीं मिला तो मैं किसान होने के नाते भैंस पर ही सवार होकर वोट डालने आ गया. उन्होंने कहा था कि हम किसान हैं और भैंस पालते हैं इसलिए मैंने इसी को अपना सवारी बना लिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रत्याशी ने की थी घोड़े की सवारी

पहले ही चरण में आदर्श मध्य विद्यालय बक्सर के मतदान केंद्र संख्या 46 पर निर्दलीय प्रत्याशी ओम जी यादव घोड़े की सवारी करते हुए मतदान करने पहुंचे थे. उनके मतदान केंद्र पर पहुंचते ही वह बाकी वोटरों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गए थे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025 Phase 2 Voting: चुनाव को लेकर अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग, बूथों पर एंबुलेंस समेत दिखी ये व्यवस्थाएं

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन