Bihar Chunav 2025: तेजस्वी यादव की बढ़ सकती है टेंशन, भाई वीरेंद्र के बाद RJD के एक और कैंडिडेट पर FIR दर्ज
Published by : Preeti Dayal Updated At : 08 Nov 2025 10:44 AM
राजद कैंडिडेट पर एफआईआर दर्ज
Bihar Chunav 2025: राजद के बड़हरा सीट से उम्मीदवार अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. भाई वीरेंद्र के बाद एक और कैंडिडेट पर मामला दर्ज होने से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. राजद प्रत्याशी के साथ 10 और लोगों के नाम भी शामिल हैं.
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की टेंशन बढ़ सकती है. दरअसल, बड़हरा के राजद प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. राजद प्रत्याशी के अलावा 10 और लोगों के नाम भी इसमें शामिल है. दरअसल, राजद प्रत्याशी के साथ अन्य 10 लोगों पर पहले चरण के मतदान के दौरान वोट डालते हुए इवीएम का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डालने का आरोप है.
राजद प्रत्याशी के अलावा 10 लोगों के नाम
राजद प्रत्याशी समेत 11 लोगों के फेसबुक आइडी पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. एसपी राज ने बताया कि अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह, संजय कुमार, धर्मपाल सिंह, विशाल यादव, अभिराज राय, अखिलेश कुमार, संतोष यदुवंशी, उत्सव कुमार राय, छात्र नेता धनेश यदुवंशी, सचिन कुमार यादव और राज गौरव के फेसबुक आइडी के माध्यम से अपने मतदान के दौरान इवीएम का वीडियो बनाकर अपलोड किया गया है.
आचार संहिता के उल्लंघन का मामला
एसपी ने यह भी बताया कि यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. इन फेसबुक आइडी धारकों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. एसपी ने आमलोगों से अपील की है कि पुलिस की सोशल मीडिया टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रख रही है. इस प्रकार के कार्य करने से आम लोग बचें, नहीं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. ऐसे में एक और राजद के प्रत्याशी पर मामला दर्ज कर लिया गया है.
भाई वीरेंद्र पर भी दर्ज हो चुका है मामला
मालूम हो, इससे पहले भाई वीरेंद्र के खिलाफ भी चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया था. दरअसल, गुरुवार सुबह भाई वीरेंद्र अपनी पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे. मतदान के बाद बाहर निकलते ही उन्होंने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मी मतदाताओं को लाइन में रोककर मनमानी कर रहे हैं और एक विशेष राजनीतिक दल के समर्थन में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही भाई वीरेंद्र पर दारोगा को धमकी देने का आरोप भी लगा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










