ये क्या! हाफ पैंट- गंजी पहनकर ही नॉमिनेशन करने पहुंच गया, जानिए कौन है यह शख्स

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 17 Oct 2025 7:03 PM

विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार

Bihar Election 2025: गया जिले की बेलागंज विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार ने हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन दाखिल कर सबको चौंका दिया. उनकी गंजी पर भ्रष्टाचार और माफियाओं के खिलाफ नारे लिखे थे. राहुल ने कहा, वे जनता के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं, बदलाव ही उनका लक्ष्य है

विज्ञापन

Bihar Election 2025: गया जिले के बेलागंज विधानसभा सीट में अनोखा नजारा देखने को मिला. यहां से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल रंजन कुमार ने हाफ पैंट और गंजी पहनकर नामांकन दाखिल किया. उनके इस अंदाज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. राहुल रंजन की गंजी पर उन्होंने भ्रष्टाचार, हत्यारा, बालू माफिया, शराब माफिया जैसे शब्द लिखे थे और नीचे लिखा था- “बेलागंज आजादी का प्रणाम, बेला सलाम.”

जनता को बताया असली ताकत

राहुल रंजन ने कहा कि उन्होंने किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि जनता के टिकट पर नामांकन किया है. उनका कहना है कि वे बेला रणधीर हैं, लेकिन उन लोगों की तरह नहीं जो बड़ी गाड़ियों और बॉडीगार्ड के साथ चलते हैं. उन्होंने कहा कि उनके साथ बेला की जनता है और वही उनकी असली ताकत है.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बेलागंज की समस्या पर क्या बोले

राहुल रंजन ने बेलागंज के हालात पर बोलते हुए कहा कि यहां हत्या, बालू और शराब माफिया जैसी समस्याएं बहुत गहरी हैं. इस बार वे चुनाव में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मुख्य मुद्दा बनाकर मैदान में उतरे हैं. राहुल रंजन ने कहा कि सड़क बनाना विधायक का नहीं, बल्कि इंजीनियर और मुखिया का काम है. विधायक का काम जनता को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देना है.

गंजी और हाफ पैंट पहनकर नामांकन करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह बेलागंज की सच्ची तस्वीर है. यहां के किसान गरीबी में जी रहे हैं, खेतों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है और उनके पास पहनने तक के लिए कपड़े नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे इस बदहाली को बदलना चाहते हैं और बेलागंज को विकास की राह पर ले जाना उनका लक्ष्य है.

इसे भी पढ़ें: हो गया फैसला, बिहार चुनाव में नहीं उतरेंगे मुकेश सहनी, डिप्टी सीएम पद पर अडिग

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन