जिरादेई के इस शख्स पर बनी थी बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्म, अमिताभ बच्चन ने निभाया था लीड रोल
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Aug 2025 8:08 AM
Natwarlal की फाइल फोटो
Natwarlal Ki Kahani: नटवरलाल, भारत का सबसे बड़ा ठग, जिसकी ठगी की कहानियां आज भी लोगों को हैरान कर देती हैं. ताजमहल से लेकर राष्ट्रपति भवन तक बेच डालने वाले इस शातिर जालसाज ने कानून की पढ़ाई की, पर पेशा चुना धोखाधड़ी का. 50 से ज्यादा फर्जी नामों और अंधाधुंध चालाकियों के दम पर उसने पूरे देश को चकमा दिया और आज भी उसकी मौत एक रहस्य बनी हुई है.
Natwarlal Ki Kahani: देश में अगर किसी ठग का नाम सबसे पहले जेहन में आता है, तो वह है- नटवरलाल. एक ऐसा नाम जो आज भी ‘ठगी’ का पर्याय बन चुका है. उसकी चालाकी, होशियारी और जालसाजी ने न सिर्फ आम लोगों को, बल्कि बड़े-बड़े व्यापारियों, सरकारी अधिकारियों, और यहां तक कि विदेशियों को भी चूना लगाया. उसके जीवन पर फिल्म भी बन चुकी है जिसका नाम ‘नटवरलाल’ है. नटवरलाल की भूमिका सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने निभाई थी.
नटवरलाल का असली नाम मिथलेश कुमार श्रीवास्तव था. उसका जन्म 1912 में बिहार के सिवान जिले के जिरादेई गांव में हुआ था. पढ़ाई में तेज मिथलेश ने वकालत की पढ़ाई पूरी की और एक समय वकील भी बना, लेकिन उसे यह पेशा रास नहीं आया. उसने कानून की जानकारी को ही अपने अपराधों का हथियार बना लिया और बन गया भारत का सबसे बड़ा ठग.
50 से ज्यादा नाम, दर्जनों किरदार
नटवरलाल की सबसे बड़ी खासियत थी उसकी पहचान छिपाने की कला. उसके पास करीब 50 से अधिक फर्जी नाम और पहचान थीं. वह जब भी किसी को ठगने निकलता, एक नया नाम और नया चेहरा लेकर आता. यही वजह थी कि वह पुलिस के लिए सबसे मुश्किल अपराधी बन गया था.
उसकी ठगी की शुरुआत बहुत मामूली थी- महज 1000 रुपये. लेकिन यह रकम भी उसने अपने पड़ोसी के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से निकाली थी. उसकी हस्ताक्षर नकल करने की कला इतनी परफेक्ट थी कि असली और नकली में फर्क कर पाना नामुमकिन था.
ताजमहल और लालकिला भी बेच डाला!
नटवरलाल की ठगी का अंदाज आम चोरों से बिल्कुल अलग था. वह भेष बदलकर बाहर से आए अमीर विदेशियों को भारत की ऐतिहासिक इमारतें तक बेच देता था. यह सुनने में भले ही फिल्मी लगे, लेकिन यह सच्चाई है कि उसने ताजमहल, लाल किला और राष्ट्रपति भवन जैसी इमारतें विदेशी पर्यटकों को बेच दी थीं. वह भी बाकायदा कागजात और फर्जी हस्ताक्षरों के साथ. एक बार तो उसने राष्ट्रपति भवन को बेचने के लिए खुद राष्ट्रपति के हस्ताक्षर की नकल कर दी थी. उसकी फर्जी दस्तावेज तैयार करने की कला अद्वितीय थी.
पटवारी से पेशेवर ठग तक
अपने शुरुआती जीवन में नटवरलाल ने वकील और पटवारी की नौकरी की. लेकिन जल्द ही उसे समझ आ गया कि वह इससे कहीं बड़ा काम करने वाला है. उसने ठगी को अपना पेशा बना लिया. उसके अंदर की चालाकी और हाजिरजवाबी ने उसे लोगों की नजरों में भरोसेमंद बना दिया, और वहीं से शुरू हुई उसकी जालसाजियों की लंबी दास्तान.
पुलिस की आंखों में धूल
नटवरलाल पर देश के 8 राज्यों में 100 से भी अधिक मुकदमे दर्ज थे. हर बार जब वह गिरफ्तार होता, कुछ समय बाद जेल से फरार हो जाता. उसे 111 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग निकलता था. एक बार तो वह पुलिसवालों के सामने एक फर्जी वकील बनकर खुद की जमानत तक करवा चुका था.
मौत आज भी रहस्य
नटवरलाल की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है. 2004 में आखिरी बार उसका नाम मीडिया में आया, जब एक वकील ने दावा किया कि नटवरलाल ने उसे अपनी वसीयत सौंपी है. परिजनों का कहना है कि वह 1996 में ही मर गया था, जबकि कुछ पुलिस रिकॉर्ड्स में उसकी मौत 2009 में बताई जाती है.
Also Read: 11 और 12 जुलाई को पूरे बिहार में भारी बारिश मचाएगी तबाही, जानिए अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










