Bihar : सीएम नीतीश कुमार ने दिया 7166 करोड़ का सौगात, अब इस चीज की कमी नहीं झेलेगा बिहार

Published by :Prashant Tiwari
Published at :18 Mar 2025 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

परियोजनाओं का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में में 'हर घर नल का जल' योजनाओं का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

Bihar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को बिहार को 7166 करोड़ का सौगात दिया. उन्होंने राजधानी पटना में मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक कार्यक्रम में  में ‘हर घर नल का जल’ योजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कई योजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं का आज शिलान्यास हुआ है, उन्हें समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने अधिकारियों से ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करने का निर्देश देते हुए कहा कि यह जरूरी है कि सभी चीजों का मेंटेनेंस हो. लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो.  

राष्ट्रीय स्तर से 16 लीटर ज्यादा पानी बिहार के लोगों को दे रही सरकार 

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राज्य के लोगों को नियमित और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है. पेयजल गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य सरकार सभी ग्रामीण परिवारों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जलापूर्ति कर रही है, जो राष्ट्रीय औसत से 16 लीटर अधिक है. ‘हर घर नल का जल’ निश्चय के तहत निर्मित सभी जलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कार्यक्रम में दोनों डिप्टी सीएम रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गई. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी जुड़े हुए थे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी : क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन