ePaper

Bihar Election 2020: मतदाता की चुप्पी बढ़ा रही प्रत्याशियों की बेचैनी, नाथनगर विस चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में, 8 निर्दलीय आजमा रहे भाग्य

Updated at : 19 Oct 2020 9:56 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Election 2020: मतदाता की चुप्पी बढ़ा रही प्रत्याशियों की बेचैनी, नाथनगर विस चुनाव में 18 प्रत्याशी मैदान में, 8 निर्दलीय आजमा रहे भाग्य

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Bhagalpur Assembly Election, Silent Voters, Candidates in Tension : भागलपुर : नाथनगर विधानसभा चुनाव में 18 प्रत्याशी अब मैदान में डटे हैं, इसमें आठ निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं. 10 के साथ छोटी-बड़ी पार्टी है. सुबह होते नेताओं को काफिला गांव-गांव में चक्कर लगाने लगता है. इसे देख ग्रामीण सामने आ रहे हैं और बातों को सुन रहे है.

विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Bhagalpur Assembly Election, Silent Voters, Candidates in Tension : भागलपुर : नाथनगर विधानसभा चुनाव में 18 प्रत्याशी अब मैदान में डटे हैं, इसमें आठ निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं. 10 के साथ छोटी-बड़ी पार्टी है. सुबह होते नेताओं को काफिला गांव-गांव में चक्कर लगाने लगता है. इसे देख ग्रामीण सामने आ रहे हैं और बातों को सुन रहे है.

एक प्रत्याशी गांव से निकलता है, तो दूसरा सामने आकर खड़ा हो जाता है. राहत की बात है कि इस बार मतदाता विकास चाह रहे हैं. कच्ची गली, अपराध, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा को खोज रहे हैं. जागरूकता सबसे ज्यादा युवा वोटर में दिख रहा है. यह लोग प्रत्याशी से सीधे सवाल कर रहे हैं आखिर आजादी के बाद से हमारे पूर्वजों ने वोट दिया, उसके बदले आप नेताओं ने क्या किया. चुनाव में आश्वासन की पोटली लेकर आते हैं.

चुनाव जीत विकास की पोटली खोलने की बात कहते हैं, लेकिन पोटली की ऐसी गांठ है, जो आजादी के बाद से अब तक नहीं खुली है. ऐसे में आप प्रत्याशी को कैसे हम अपना मत दे. क्या उम्मीद करें. कोरोना काल में हो रहे चुनाव में लोग प्रत्याशी से सवाल करने लगे है. कहते है जब हमारे यहां कोरोना वायरस का खतरा आया, तो आप लोग कहा थे. एक क्षेत्र में जाकर काम किया, दूसरे को छोड़ दिया. जब हमारा घर बाढ़ में डूब जाता है, तो उस वक्त आप लोग कहा थे. हम लोग प्रत्येक साल कम से कम दो माह तक सड़क पर रहे. इस दौरान कोई हमारे जख्म पर मरहम लगाने नहीं आया. ऐसे में आज जब हमारी बारी है, तो सभी आ रहे हैं.

Also Read: Muzaffarpur Vidhan Sabha Chunav 2020 : 55.25 फीसदी युवाओं के हाथ में होगी जीत हार की कमान

जनता के सवाल पर नेताजी पहले तो चुप रहते हैं. हर सवाल सुनते हैं, इसके बाद अपनी बातों को कहने लगते है. कोई अपनी सरकार का काम गिना रहा है, तो कोई आने वाली सरकार क्या काम करेंगी यह बता रहा है. जो स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ रहे हैं वह भी अपनी बातों को मजबूती से रख जनता का भरोसा जीतने का प्रयास कर रहे हैं. अब इस मतदान के दौर में मतदाता किस को अपना काम करने का दायित्व सौंपते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा.

Also Read: Bihar Chunav 2020 को लेकर सेंट्रल जेल में दो सौ जवानों ने चार घंटे तक ली तलाशी, जानिए क्या-क्या हुआ बरामद
Also Read: Bihar Election 2020 : दीपंकर ने कहा, NDA नेता बौखलाये हुए हैं, भाजपा लोजपा के कंधे पर रखकर चला रही बंदूक
Also Read: Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 को लेकर सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण समेत सात जिला की सीमाएं होंगी सील

Posted By : Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन