बिहार चुनाव: पूर्व सांसद व बाहुबली आनंद मोहन को सहरसा जेल से लाया जाएगा भागलपुर, चुनाव प्रभावित करने की आशंका
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Oct 2020 12:09 PM
बिहार चुनाव 2020 के मद्देनजर प्रशासन भी अपने तरफ से पूरी मजबूती से तैयारी करने में जुटा हुआ है. जिस क्रम में सहरसा मंडल कारा में बंद पूर्व सांसद आनंद मोहन को बिहार के दूसरे जेल में शिप्ट करने का फैसला लिया गया है. उन्हें विधानसभा चुनाव को देखते हुए सहरसा से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा.

जानकारी के अनुसार,सहरसा मंडल कारा में सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को भागलपुर जेल में लाने की तैयारी चल रही है. उन्हें बुधवार को यहां शिफ्ट किया जाएगा.जिसे लेकर जेल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.
मालूम हो कि पूर्व सांसद आनंद मोहन ङीएम जी कृष्णय्या हत्या कांड मामले में जेल में बंद है. इधर राजद ने आनंद मोहन की पत्नी पूर्व सांसद लवली आनंद को इस बार सहरसा से अपना उम्मीदवार बनाया है. सहरसा सीट के लिए तीसरे चरण के तहत 7 नवंबर को मतदान होना है.
Also Read: बिहार चुनाव 2020: कोरोना के खतरे को देख पीएम मोदी की सभा में बनेगा आइसोलेशन एरिया, इस तरह रखी जाएगी सावधानी…
पूर्व सांसद आनंद मोहन द्वारा चुनाव को किसी भी तरह प्रभावित करने के अंदेशे के मद्देनजर उनको ज़िले के बाहर के जेल में शिफ्ट किए जाने का फैसला लिया गया है.
Posted by : Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए