Bhagalpur news: भागलपुर स्मार्ट सिटी योजना की 396 करोड़ की राशि खत्म, शहरी मंत्रालय को लिखा गया पत्र

Updated at : 12 Sep 2022 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news: भागलपुर स्मार्ट सिटी योजना की 396 करोड़ की राशि खत्म, शहरी मंत्रालय को लिखा गया पत्र

Bhagalpur news: भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को शहर स्मार्ट बनाने के लिए आवासन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा मिले लगभग 396 करोड़ रुपये की पहली किस्त खत्म हो गयी है. राशि के लिए शहरी मंत्रालय को पत्र लिखा गया है.

विज्ञापन

भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को शहर स्मार्ट बनाने के लिए आवासन एवं शहरी मंत्रालय द्वारा मिले लगभग 396 करोड़ रुपये की पहली किस्त खत्म हो गयी है. योजना पर काम करने के लिए दूसरी एवं तीसरी के आवंटन के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा आवासन एवं शहरी मंत्रालय को पत्र लिखा गया है.

जल्द आएगी दूसरी और तीसरी किस्त

जानकारी के अनुसार योजना के लिए जल्द ही दूसरी और तीसरी किस्त आ जायेगी. भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के पीआरओ पंकज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले किस्त की राशि लगभग 396 करोड़ की राशि खत्म हो गयी है. उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी में जितनी भी एजेंसी है वह बड़ी एजेंसी है. उसके द्वारा काम तेजी से किया जा रहा है. शहर में स्मार्ट सिटी की बहुत सारी योजनाओं पर काम हो गया है.

लगाये जा रहे हैं स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम व सोलर सिस्टम लाइट

पीआरओ ने बताया कि शहर में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम लगाया जा रहा है. साथ ही शहर में सोलर लाइट सिस्टम लगाये जा रहे हैं. बहुत जगहों पर यह सिस्टम लग गया है. उन्होंने बताया कि शहर में तेजी से स्मार्ट सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है. उन्हाेंने बताया कि शहर में सैंडिस कंपाउंड जल्द ही शहर के लोगों के खोला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन