ePaper

Appraisal: कर्मियों के मूल्यांकन, वेतन बढ़ोतरी और प्रतिक्रिया को लेकर वायरल हो रहे मजेदार मीम्स, ...देखें

Updated at : 12 Apr 2022 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
Appraisal: कर्मियों के मूल्यांकन, वेतन बढ़ोतरी और प्रतिक्रिया को लेकर वायरल हो रहे मजेदार मीम्स, ...देखें

Appraisal: निजी कंपनियों में कर्मियों के मूल्यांकन का मौसम चल रहा है. इसी मूल्यांकन के आधार पर कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी होती है. ऐसे में अपने-अपने बॉस, कर्मी और संभावित प्रतिक्रिया को लेकर मीम्स साझा कर रहे हैं. आइए... इन्हीं कुछ मीम्स से आपको रूबरू कराते हैं...

विज्ञापन

Appraisal: निजी कंपनियों में कर्मियों के मूल्यांकन का मौसम चल रहा है. इसी मूल्यांकन के आधार पर कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी होती है. कई ऐसे भी कर्मी हैं, तो मन मुताबिक वेतन में बढ़ोतरी नहीं होने पर अपने सहकर्मियों को नौकरी स्विच करने का भी उपदेश दे रहे हैं. यही नहीं, सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप पर भी बॉस और अप्रेजल से जुड़े कई मजेदार मीम्स साझा किये जा रहे हैं. कर्मी अपने-अपने बॉस, कार्यस्थल और संभावित प्रतिक्रिया को लेकर मीम्स साझा कर रहे हैं. आइए… इन्हीं कुछ मीम्स से आपको रूबरू कराते हैं…

undefined

सेल्फ एप्रेजल को लेकर सोशल मीडिया में यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है. इसमें बताया गया है कि अपनी क्षमता से कहीं अधिक बताने की कोशिश कर्मी द्वारा की जा रही है.

undefined

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर के माध्यम से बताया जा रहा है कि कर्मचारी चाहे जैसे भी हों, उनका का प्रदर्शन एप्रेजल के समय किसी सुपर हीरो की तरह हो जाता है.

undefined

इस मीम्स के जरिये बताया जा रहा है कि वार्षिक एप्रेजल की समीक्षा के समय कर्मी अपने कठोर परिश्रम के बारे में बता रहा है, लेकिन प्रबंधक ने अपनी आंखें मूंद रखी है.

undefined

इस वायरल तस्वीर के जरिये लोग बताने की कोशिश कर रहे हैं कि चिपकू किस्म के कर्मी पर भले ही मानव संसाधन विभाग के अधिकारी की नजर ना पड़े, लेकिन वह बताने में पीछे नहीं रहता कि वह सबसे पहले आया है.

undefined

इस मीम्स में बताया गया है कि एप्रेजल नहीं होने के बावजूद कर्मी अपने बॉस को धमकी देता है कि वह सभी कर्मियों को बतायेगा कि उसकी सैलरी बढ़ गयी है, जिससे बॉस के पास कर्मी अपने वेतन बढ़ोतरी की बात करने पहुंचे और उनकी परेशानी बढ़ जाये.

undefined

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस मीम्स में बताया गया है कि जब कर्मी पूछता है कि मेरे वेतन में मात्र 10 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है. इस पर एचआर का कहना है कि ”जितना मिल रहा है, उत्ते में खुश रहो, वर्ना ये भी नहीं नहीं मिलेगा.”

undefined

इस मजेदार मीम्स में बताया गया है कि एप्रेजल के दिन कर्मी काफी बन-ठन कर कार्यालय पहुंचता है, लेकिन आशा के अनुरूप एप्रेजल नहीं होने पर वह शाम में बदला लेने की नीयत से इंतजार कर रहा है.

undefined

एप्रेजल के मौसम में वायरल हो रही इस तस्वीर में बताया गया है कि एप्रेजल के पहले कर्मी कितनी मेहनत करता है, लेकिन एप्रेजल के समय कुछ भी करने की स्थिति में नहीं होता और एप्रेजल के बाद उसकी सारी हिम्मत जवाब दे जाती है और वह मायूस हो जाता है.

undefined

वायरल हो रही इस तस्वीर में भी बताया जा रहा है कि चाहे कितना भी प्रदर्शन कर लो, लेकिन एप्रेजल ठीक नहीं होने पर काम से त्यागपत्र दे कर संन्यास लेने का ही मन करता है.

undefined

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर में दिखाया गया है कि सैलरी स्लिप मिलने के बाद कर्मी बम और पिस्टल लेकर अपने एचआर से मिलने जा रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन