UP Crime News: बरेली-पीलीभीत में लापता दो युवकों के शव नहर और नदी में मिले, जांच में जुटी पुलिस

UP Crime News: बरेली और पीलीभीत जिले में दो युवकों के शव नदी और नहर में उतराता मिलने से हड़कंप मच गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अपने घर से आठ दिन पहले लापता युवक का शव रविवार को नहर में उतराता मिला है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही बरेली की नकटिया नदी में एक युवक का शव मिला है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
पीलीभीत के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पिपरिया बाजार निवासी रामनिवास 17 मार्च को घर से लापता हो गया था. परिजनों ने बरखेड़ा थाना क्षेत्र में 18 मार्च को रामनिवास के घर से लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश में जुटी थी.
Also Read: Road Accident: पीलीभीत में कार-ऑटो की टक्कर में दो की मौत, तीन घायल
रविवार सुबह दियोरियां थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बुहिता में बहने वाली निगोही ब्रांच नहर में युवक का शव कूड़े के बीच फंसा मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दियोरिया थानाध्यक्ष अचल कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इसके बाद कार्रवाई की जा रही है.
Also Read: Bareilly News: बरेली में होली पर घर से लापता महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, परिजनों ने कही ये बात…
इसके अलावा, बरेली-शाहजहांपुर रोड स्थित नकटिया नदी में रविवार शाम एक युवक का शव मिला है. राहगीरों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह शव एक-दो दिन पुराना बताया रहा है.
रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




