ePaper

Bareilly News: सपा नेता का करीबी 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, उत्तराखंड-दिल्ली में करता था सप्लाई

Updated at : 07 Jan 2022 7:13 AM (IST)
विज्ञापन
Bareilly News: सपा नेता का करीबी 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार, उत्तराखंड-दिल्ली में करता था सप्लाई

बरेली में ड्रग माफिया सपा नेता शाहिद उर्फ कल्लु का रिश्तेदार 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन

Bareilly News: बरेली में गुरुवार को पुलिस ने उत्तराखंड-दिल्ली में स्मैक की सप्लाई करने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है. ड्रग माफिया सपा नेता शाहिद उर्फ कल्लु का रिश्तेदार है, जोकि उसके लिए ही काम करता है. आरोपी के पास से 58 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपए में बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

बरेली पुलिस काफी समय से ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान चला रही है. गुरुवार को बरेली की फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने स्मैक तस्कर को 58 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने अपना नाम मुजीब निवासी सोराहा बताया. उसने पुलिस को बताया कि वह ड्रग माफिया शाहिद उर्फ कल्लू का रिश्तेदार है.

दिल्ली-उत्तराखंड में करता था ड्रग की सप्लाई

उसका ही माल आरोपी दिल्ली और उत्तराखंड में सप्लाई करता है. पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है. पुलिस इससे पहले सपा नेता शाहिद कल्लू को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. उसकी पत्नी ने नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी के चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा था. जिसमें करोड़ों रुपए खर्च किए थे.

Also Read: Bareilly News: बीजेपी पर सपा नेता राजपाल कश्यप का हमला, जन विश्वास यात्रा को बताया अंतिम यात्रा
दिल्ली की टीम ने की छापेमारी

एक दिन पूर्व नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में दिल्ली पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने स्मैक तस्करों के यहां छापेमारी की थी. मगर,कोई भी हाथ नहीं आया. इसके बाद टीम खाली हाथ ही लौट गई.

रिपोर्ट : मुहम्मद साजिद

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola