बारुण में कार व पिकअप की टक्कर में दामाद की मौत, सास-ससुर घायल

Updated at : 30 Mar 2024 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
बारुण में कार व पिकअप की टक्कर में दामाद की मौत, सास-ससुर घायल

बारुण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप व कार की टक्कर में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि, साथ

विज्ञापन

बारुण. राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बारुण थाना क्षेत्र के केशव मोड़ के समीप तेज रफ्तार पिकअप व कार की टक्कर में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि, साथ रहे सास व ससुर घायल हो गये. घटना शनिवार की सुबह की है. मृतक की पहचान पलामू जिला अंतर्गत लेसरीगंज थाना क्षेत्र के शाहद गांव निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई है. घायलों में मनोज के 70 वर्षीय ससुर व दीपअउआ गांव निवासी यशवंत कुमार महतो और 68 वर्षीय सास कमला देवी शामिल है. केशव मोड़ पर गलत दिशा से जा रहे पिकअप ने कार में टक्कर मार दिया. हालांकि, घटना के बाद पिकअप का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. इधर, जानकारी मिली कि कार में पांच लोग सवार थे. जिसमें तीन लोग घायल हुए. कार का चालक सुरक्षित था. इधर, कार चालक व पलामू जिले के ही ओरिया कला गांव निवासी शशिभूषण कुमार ने बताया कि मनोज कुमार अपने सास-ससुर सहित अन्य लोगों के साथ डालटेनगंज से वाराणसी जा रहे थे. केशव मोड़ के समीप अचानक गलत दिशा से एक अनियंत्रित पिकअप घुस गया और कार में टक्कर मार दिया. घटना इतनी भयावह थी कि कार के परख्चे उड़ गये और उसमें बैठे चार लोग जख्मी हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. कुछ लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी. आनन-फानन में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. हालांकि, प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कॉलेज जमुहार भेज दिया. जानकारी मिली कि गंभीर रूप से जख्मी मनोज कुमार की मौत इलाज के दौरान हो गयी. इधर, बारुण थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई की गयी. ज्ञात हो कि बारुण थाना क्षेत्र का केशव मोड़ और गैमन पुल दुर्घटना का अक्सर गवाह बनता है. उक्त जगह पर कई लोगों की जान जा चुकी है. खासकर केशव मोड़ दुर्घटना जोन बनकर रह गया है. थोड़ी सी लापरवाही बड़ी घटना का कारण बन जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola