गाड़ी में इंडिकेटर ऑन करते ही क्यों आती है ‘टिक-टिक’ की आवाज? जानिए इसके पीछे की वजह

कार इंडिकेटर (Photo: Parkers)
Indicator Ticking Sound: गाड़ी का इंडिकेटर ऑन करते ही जो ‘टिक-टिक’ सुनाई देती है, वो सिर्फ आवाज नहीं, एक जरूरी सेफ्टी अलर्ट है. ये ड्राइवर को याद दिलाती है कि सिग्नल अभी चालू है. पहले ये मैकेनिकल सिस्टम से आती थी, अब इलेक्ट्रॉनिक है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Indicator Ticking Sound: क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि जैसे ही आप गाड़ी का इंडिकेटर ऑन करते हैं, वो ‘टिक-टिक’ की आवाज सुनाई देती है? हम रोज इसे सुनते तो हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह के बारे में शायद ही सोचते हैं. दिलचस्प बात ये है कि इतनी एडवांस टेक्नोलॉजी के बावजूद ये छोटी-सी आवाज आज भी मौजूद है. इसकी वजह जितनी सिंपल है, उतनी ही जरूरी भी. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
इंडिकेटर की ‘टिक-टिक’ आवाज क्यों है जरूरी?
जब भी आप गाड़ी में इंडिकेटर ऑन करते हैं, तो जो ‘टिक-टिक’ की आवाज आती है, वो यूं ही नहीं होती. ये दरअसल आपको याद दिलाने के लिए होती है कि आपका इंडिकेटर अभी भी चालू है. अक्सर मोड़ लेने या लेन बदलने के बाद लोग इसे बंद करना भूल जाते हैं. अगर ये आवाज न हो, तो आप काफी दूर तक इंडिकेटर ऑन रखकर चला सकते हैं. इससे बाकी ड्राइवर कन्फ्यूज हो सकते हैं और हादसे का खतरा भी बढ़ जाता है.
इस ‘टिक-टिक’ आवाज की शुरुआत कैसे हुई?
पहले के जमाने में ये आवाज फ्लैशर रिले (मैकेनिकल पार्ट) से आती थी. उसमें एक छोटी मेटल स्ट्रिप बार-बार गर्म होकर ठंडी होती थी, जिससे वो मुड़ती थी और इंडिकेटर ऑन-ऑफ होता था. यहीं से वो टिक-टिक की आवाज भी आती थी.
लेकिन अब ज्यादातर मॉडर्न कारों में ये सिस्टम पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक हो चुका है. माइक्रोचिप्स इंडिकेटर को कंट्रोल करते हैं. फिर भी कंपनियां जानबूझकर स्पीकर या डैशबोर्ड के जरिए वही पुरानी टिक-टिक की आवाज देती हैं, ताकि ड्राइवर को वही फेमिलियर फील मिलता रहे.
सेफ्टी और यूजर एक्सपीरियंस
कार कंपनियां जानबूझकर इंडिकेटर के साथ आने वाली टिक-टिक आवाज को बनाए रखती हैं, क्योंकि ये आपकी ड्राइविंग को ज्यादा सेफ बनाती है. ये आवाज आपको तुरंत बता देती है कि इंडिकेटर सही काम कर रहा है या नहीं. वहीं अगर इसकी स्पीड अचानक बदल जाए या आवाज अजीब लगे, तो समझ जाइए कि गाड़ी में कोई दिक्कत हो सकती है.
यह फीचर आज की मॉडर्न गाड़ियों में अभी भी क्यों मौजूद है?
आजकल जब गाड़ियां पहले से ज्यादा शांत हो गई हैं (खासतौर पर इलेक्ट्रिक गाड़ियां) तो लगता है कि ये आवाज शायद अब खत्म हो जानी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं है. कंपनियां आज भी इसे जानबूझकर शामिल करती हैं, क्योंकि ये ड्राइवर को अलर्ट रखने में मदद करती है. कुछ प्रीमियम कारों में आप इसकी साउंड को बदल भी सकते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह हटाने का ऑप्शन आमतौर पर नहीं मिलता.
यह भी पढ़ें: कार की छत पर लगा ये छोटा सा पार्ट क्या करता है? जानिए इसका असली काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




