350cc बाइक सेगमेंट में Royal Enfield Meteor 350 क्यों है इतनी पॉपुलर? जानिए बड़ी वजहें

Edited by Ankit Anand
Updated:
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350 (Pic- Royal Enfield)

Royal Enfield Meteor 350 कंपनी की पॉपुलर क्रूजर बाइक है. ये बाइक मशहूर Royal Enfield Thunderbird की लिगेसी को आगे बढ़ाती है. क्लासिक रॉयल एनफील्ड वाला फील, कंफर्टेबल राइडिंग और क्रूजर स्टाइल लुक की वजह से ये बाइक लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है.

विज्ञापन

Royal Enfield की 350cc बाइक्स की बात हो और Meteor 350 का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. ये एक कंफर्टेबल क्रूजर स्टाइल बाइक है. इसमें पुराने Thunderbird वाली फील भी साफ मिलती है. भले ही ये Classic 350 जितनी ज्यादा पॉपुलर न हो, लेकिन जिन्हें सुकून से चलाने वाली बाइक चाहिए, उनके बीच Meteor 350 की अपनी अलग पहचान और फैनबेस है. कीमत की बात करें तो कलर वेरिएंट के हिसाब से इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹1.97 लाख से ₹2.18 लाख के बीच रहती है.

Royal Enfield ने इस बाइक को 2023 में लॉन्च किया था. अगर आपको भी Meteor 350 पसंद आ रही है और इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो चलिए जानते हैं वो वजहें, जो इस बाइक को बाकी 350cc बाइक्स से अलग बनाती हैं. 

Royal Enfield Meteor 350 की डिजाइन 

Royal Enfield Meteor 350 की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है. इसका क्रूजर स्टाइल एकदम अलग फील देता है. लंबा और लो-स्टांस लुक, चौड़ा हैंडलबार, पीछे की तरफ सेट सीट मिल जाता है. रेट्रो टच के साथ दिया गया गोल हेडलैंप, टीयरड्रॉप शेप वाला फ्यूल टैंक और बॉडी की साफ-सुथरी शेप इसे क्लासी और मॉडर्न दोनों बनाती है. ऊपर से जो ब्राइट कलर्स, मेटैलिक पेंट और क्रोम फिनिश मिलती है, वो इसकी लुक्स को और निखार देती है.

मिलते हैं मॉडर्न फीचर्स भी 

Royal Enfield Meteor 350 में आपको क्लासिक Royal Enfield वाला फील तो मिलता ही है, लेकिन इसके साथ-साथ इसमें आज के जमाने के मॉडर्न फीचर्स भी ऐड किए गए हैं. इसमें आपको Tripper Navigation मिल जाता है, जिससे छोटे से डिजिटल डिस्प्ले पर टर्न-बाय-टर्न GPS डायरेक्शन मिल जाते हैं. इसका एनालॉग-डिजिटल स्पीडोमीटर रेट्रो फील देता है, लेकिन पढ़ने में बिल्कुल साफ है और बाइक को प्रीमियम टच भी देता है. इसमें LED हेडलैंप, टेललैंप और टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें डुअल-चैनल ABS का ऑप्शन भी दिया गया है.

Royal Enfield Meteor 350 की इंजन

Royal Enfield Meteor 350 में वही भरोसेमंद 349cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जिसे Royal Enfield अपनी बाकी 350cc बाइक्स में भी इस्तेमाल कर रही है. ये इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है और करीब 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क निकालता है. मतलब ये बाइक फास्ट दौड़ाने के लिए नहीं, बल्कि आराम से स्मूद क्रूज करने के लिए बनी है. माइलेज की बात करें तो आमतौर पर Meteor 350 करीब 35 से 40 kmpl तक दे देती है.

बजट 2026 पर प्रभात खबर की खास पेशकश

बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 350 vs Yezdi Roadster: 350cc बाइक सेगमेंट में कौन है ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola