WhatsApp में आ रहा नया फीचर, फोन बदलने पर भी चैट हिस्ट्री नहीं होगी डिलीट

How To Impress A Girl on WhatsApp
WhatsApp, WhatsApp chat history, WhatsApp new Feature, Mobile application: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपनी ऐप में नये-नये फीचर लाती रहती है. व्हाट्सऐप ने हाल ही में फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए सर्च फीचर जारी किया है और अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद डिवाइस बदलने पर भी आपकी व्हाट्सऐप चैट की हिस्ट्री डिलीट नहीं होगी.
WhatsApp Chat History, WhatsApp New Feature: WhatsApp अपने यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए समय-समय पर अपनी ऐप में नये-नये फीचर लाती रहती है.
व्हाट्सऐप ने हाल ही में फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए सर्च फीचर जारी किया है और अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद डिवाइस बदलने पर भी आपकी व्हाट्सऐप चैट की हिस्ट्री डिलीट नहीं होगी.
बता दें कि व्हाट्सऐप एक सिंकिंग फीचर पर काम कर रहा है. इसका मतलब यह है कि इस फीचर के आने के बाद जब आप डिवाइस बदलेंगे, तो भी आपके पहले फोन वाली चैट हिस्ट्री नये फोन में दिखेगी. फिलहाल फोन बदलने पर हिस्ट्री गायब हो जाती है.
Also Read: WhatsApp में आया नया फीचर Search the Web, वायरल और फेक मैसेज की सच्चाई जान सकेंगे आप
WABetaInfo ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp जल्द ही चैट सिंकिंग फीचर जारी करेगी. यह फीचर मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के साथ ही रिलीज किया जाएगा. इसके अलावा व्हाट्सऐप जल्द ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर भी जारी करने वाली है जिसके बाद आप एक ही व्हाट्सऐप अकाउंट के साथ चार डिवाइसेस का इस्तेमाल कर सकेंगे.
और भी फीचर्स हैं लाइन में
इसके अलावा, व्हाट्सऐप एक और फीचर मार्क ऐज रीड (Mark as Read) की भी टेस्टिंग कर रहा है. इसकी मदद से आप नोटिफिकेशन पैनल से ही किसी भी मैसेज को रेड मार्क कर सकते हैं. इसके लिए भी ऐप को खोलने की जरूरत नहीं होगी. साथ ही व्हाट्सऐप में स्टिकर का भी फीचर आनेवाला है. इस फीचर के आने के बाद आपको कई तरह से 3डी स्टिकर मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




