WhatsApp Group Setting: ताकि कोई ऐरा-गैरा आपको किसी फालतू व्हाट्एसेप ग्रुप में न जोड़ दे, करें यह सेटिंग
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 09 Sep 2022 4:53 PM
WhatsApp Group Privacy Setting: व्हाट्सऐप के ग्रुप में ऐड होने से बचने के लिए मैसेंजर ने अपने सारे यूजर्स को कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करना जानते हैं. हम आपको एक सीक्रेट टिप्स बताएंगे, जिसे आजमा कर आप खुद को किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड किये जाने से बचा सकेंगे.
WhatsApp Group Setting: आज लगभग हर व्यक्ति के व्हाट्सऐप (WhatsApp) यूज कर रहा है. हमारा व्हाट्सऐप ऑफिस और पर्सनल मैसेज से भरा रहता है. व्हाट्सऐप के जरिये आप अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ पर्सनल (WhatsApp Personal Message) के साथ-साथ ग्रुप मैसेज (WhatsApp Group Message) भेज सकते हैं. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको कोई किसी फालतू से ग्रुप (WhatsApp Group) में ऐड कर लेता है.
एक साथ कई दोस्तों और परिवार के सदस्यों से जुड़ने के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप एक अच्छा जरिया है. लेकिन व्हाट्सऐप ग्रुप तब मुसीबत बन जाता है, जब कोई भी आपको किसी भी ग्रुप में ऐड कर देता है. उसके बाद ग्रुप में कई तरह के ऑफर्स और प्रोमोशन वाले मैसेज और लिंक्स शेयर किये जाने लगते हैं. व्हाट्सऐप पर ऐसे ग्रुप आपकी इजाजत के बिना बनाये जाते हैं और आपकी इजाजत के बिना आपको ऐड भी कर दिया जाता है. और आपको न चाहते हुए भी उस ग्रुप में हाेनेवाली चकल्लस और उसके नोटिफिकेशंस को झेलना पड़ता है.
Also Read: WhatsApp ने बैन कर दिये लाखों अकाउंट्स, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?
व्हाट्सऐप के फालतू वाले ग्रुप में ऐड होने से बचने के लिए इंस्टैंट मैसेंजर प्लैटफॉर्म ने अपने सारे यूजर्स को कुछ सुविधाएं दी हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत कम लोग करना जानते हैं. हम आपको एक सीक्रेट टिप्स बताएंगे, जिसे आजमा कर आप खुद को किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड किये जाने से बचा सकेंगे. अगर आपको भी कोई भी किसी भी व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड कर देता है, तो एक सेटिंग से आपकी परेशानी दूर हो सकती है. आपको बता दें कि डिफॉल्ट के तौर पर व्हाट्सऐप में ग्रुप में ऐड करने की सेटिंग Everyone होती है, लेकिन आप इसे बदल सकते हैं. इसके बाद कोई भी आपकी इजाजत के बिना आपको किसी भी व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड नहीं कर पाएगा. आइए जानें क्या है तरीका-
-
सबसे पहले WhatsApp को ओपन करें
-
अब ऊपर की ओर दाहिनी तरफ दिये गए तीन डॉट्स पर क्लिक करें
-
अब Setting पर क्लिक करें और इसके बाद Account पर क्लिक करें
-
अब Privacy में जाएं और Groups के ऑप्शन पर क्लिक करें
-
यहां आपको Everyone दिखेगा, जिसपर क्लिक करने के बाद दो अन्य ऑप्शंस My Contacts और My Contacts Except दिखेंगे
-
Everyone वाला ऑप्शन सेलेक्ट करने पर कोई भी आपकी मंजूरी के बिना आपको ग्रुप में ऐड कर पायेगा
-
My Contact सेलेक्ट करने पर सिर्फ वही लोग आपको किसी व्हाट्सऐप ग्रुप में ऐड कर पाएंगे, जो आपके फोन की कॉन्टैक्ट लिस्ट में होंगे
-
My Contacts Except सेलेक्ट करने पर आप उनलोगों को सेलेक्ट कर सकते हैं, जो आपको किसी ग्रुप में ऐड कर सकते हैं. यह ऑप्शन सेलेक्ट करने पर आप जिन्हें चुनेंगे, केवल वही लोग आपको किसी ग्रुप में ऐड कर सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










