रात में टायर पंचर हो जाए तो क्या करें? जानें सेफ्टी टिप्स, जरूरी टूल्स और फिक्स करने का आसान तरीका

Published by : Ankit Anand Updated At : 02 May 2026 4:23 PM

विज्ञापन

टायर पंचर होने पर परेशान एक आदमी (Photo: AI Generated)

रात में टायर पंचर होना परेशानी भरा हो सकता है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले गाड़ी को सेफ जगह रोकें और हैजर्ड लाइट ऑन करें. जरूरी सेफ्टी कदम अपनाकर और सही टूल्स या मदद से आप स्थिति को आसानी से संभाल सकते हैं. आइए इसे डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

Flat Tyre At Night: रात के समय अगर अचानक गाड़ी का टायर पंचर हो जाए, तो काफी परेशानी होती है. खासकर हाईवे या कम रोशनी वाली जगहों पर यह स्थिति और भी ज्यादा चिंता बढ़ा देती है. ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय न तो विजिबिलिटी ठीक होती है और न ही तुरंत मदद मिल पाना आसान होता है. ऐसे में सबसे जरूरी बात सिर्फ टायर ठीक करना नहीं होता, बल्कि अपनी सेफ्टी को पहले प्रायोरिटी देना होता है. अगर आप कभी ऐसी स्थिति में फंसते हैं, तो आइए जानते हैं कि आपको क्या-क्या करना चाहिए.

सबसे पहले अपनी सेफ्टी पर ध्यान दें 

अगर आपको लगे कि टायर पंचर हो गया है या धीरे-धीरे हवा निकल रही है, तो धीरे-धीरे स्पीड कम करें और अचानक ब्रेक लगाने से बचें. इसके बाद गाड़ी को सेफ तरीके से सड़क के बिल्कुल बाएं तरफ या किसी सेफ जगह पर रोकें. तुरंत हैजर्ड लाइट ऑन कर दें ताकि पीछे आने वाले ड्राइवरों को पता चल जाए कि गाड़ी रुकी हुई है.

गाड़ी रोकने के बाद हैंडब्रेक लगाएं और इंजन बंद कर दें. उसके बाद सेफ्टी ट्रायंगल को गाड़ी के पीछे रखें. इसे शहर में कम से कम 2030 मीटर पीछे रखें, और अगर हाईवे है तो उससे भी थोड़ा दूर लगाना बेहतर होता है. रात के समय यह स्टेप और भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि कम रोशनी में दूसरी गाड़ियां आपको आसानी से नहीं देख पातीं.

टायर ठीक करें या मदद के लिए कॉल करें

अगर आपके पास स्टेपनी (स्पेयर व्हील) और जरूरी टूल्स हैं, तो आप खुद भी टायर बदल सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले जैक को सही लिफ्टिंग पॉइंट पर लगाएं, फिर खराब टायर को निकालें और उसकी जगह स्टेपनी फिट करें. ध्यान रहे, व्हील के सारे नट्स अच्छे से टाइट कर लें और फिर धीरे-धीरे गाड़ी को नीचे उतारें.

अगर आपकी गाड़ी में ट्यूबलेस टायर हैं, तो छोटे-मोटे पंचर के लिए एक पंचर रिपेयर किट या पोर्टेबल एयर पंप काफी काम आ सकता है. ये एक तरह का टेम्पररी सॉल्यूशन होता है. इससे आप आसानी से नजदीकी सर्विस स्टेशन तक पहुंच सकते हैं.

अगर आपको थोड़ी भी जगह सेफ न लगे, तो बिना देर किए रोडसाइड असिस्टेंस नंबर 1033 (NHAI हेल्पलाइन) पर कॉल करें. आजकल ज्यादातर कार कंपनियां और इंश्योरेंस कंपनियां भी 24×7 मदद की सुविधा देती हैं, तो आप उनसे भी तुरंत सपोर्ट ले सकते हैं. अगर आप अपनी लाइव लोकेशन शेयर कर देते हैं, तो मदद और भी तेजी से आपके पास पहुंच सकती है.

ये जरूरी चीजें अपनी कार में जरूर रखें 

अपनी कार में कुछ जरूरी चीजें हमेशा रखें क्योंकि कभी भी इमरजेंसी आ सकती है. जैसे कि स्पेयर टायर, जैक, व्हील स्पैनर, टॉर्च और रिफ्लेक्टिव ट्रायंगल. ये सब आपके बहुत काम आ सकते हैं अगर बीच रास्ते में कोई दिक्कत हो जाए.

इसके साथ ही एक पोर्टेबल एयर पंप भी जरूर रखें, ताकि टायर कम हवा होने पर तुरंत काम चल सके. कोशिश करें कि आपका फोन हमेशा चार्ज हो और उसमें इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर सेव हों. ये छोटी-छोटी तैयारी आपको बड़े झंझट से बचा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी कार में दिया एयर रीसर्क्युलेशन बटन आखिर करता क्या है? जानें इसका सही यूज

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola