ePaper

Shashi Tharoor Gadget: बड़े काम की है यह डिवाइस, जिसे शशि थरूर गले में लटकाकर हमेशा रखते हैं अपने साथ

Updated at : 17 Oct 2022 12:05 PM (IST)
विज्ञापन
Shashi Tharoor Congress Crisis

कांग्रेस सांसद शशि थरूर

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव आज है. चुनावी मैदान में पार्टी के दो वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने-सामने हैं. आपने अक्सर शशि थरूर के गले में एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देखा होगा. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये डिवाइस क्या है और कैसे काम करता है?

विज्ञापन

Shashi Tharoor Gadgets: आज से कांग्रेस प्रेसिडेंट इलेक्शन (Congress President Election) की शुरुआत हो चुकी है. इस इलेक्शन में मुख्य तौर पर दो बड़े नाम शामिल हैं. पहला शशि थरूर (Shashi Tharoor) और दूसरा मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge). आज हम इस स्टोरी में इलेक्शन के बारे में न बात करते हुए उनके गले में लटके एक ऐसे डिवाइस के बारे में बात करने वाले हैं जो दिखने में तो काफी छोटी सी है, लेकिन उतनी ही काम की भी है.

Shashi Tharoor के गले में लटका ये डिवाइस क्या है?

आपने अक्सर Shashi Tharoor के गले में एक छोटा सा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस देखा होगा. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर ये डिवाइस क्या है और कैसे काम करता है. अगर आपके दिमाग में भी ये जिज्ञासा आती है तो आज हम इस डिवाइस से जुड़ी सभी तरह की बातें आपको बताने वाले हैं. बता दें ये छोटा सा डिवाइस और कुछ नहीं बल्कि एक पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर है. आजकल जिस तरह से हवा प्रदूषित हो रही है यह डिवाइस शशि थरूर को इस प्रदुषण से बचने में मदद करता है. अगर आप भी अपना ज्यादातर समय बाहर बिताते हैं तो यह डिवाइस आपके लिए भी काफी काम की साबित हो सकती है.

Also Read: JIO का सस्ता रीचार्ज! 3 महीने की वैलिडिटी के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग
इस एयर प्यूरीफायर की कीमत कितनी है ?

आपको मार्केट में वैसे तो काफी सारे एयर प्यूरीफायर मिल जाएंगे. अक्सर इनकी कीमत 8 हजार रुपये से शुरू होती और 15 हजार रुपये तक में आपो एक जबरदस्त पोर्टेबल एयर प्यूरीफायर मिल जाता है. इस एयर प्यूरीफायर में एक LED लाइट भी दिया जाता है. यह LED लाइट प्यूरीफायर की स्टेटस को दर्शाते हैं. जब यह पूरी तरह चार्ज हो जाता है तो यह लाइट ग्रीन हो जाती है और जब इसकी बैटरी को चार्ज किया जाता है तब यह LED लाइट रेड जलने लगती है. अब अगर आप सोच रहे हैं कि यह प्यूरीफायर काम कैसे करता है तो बता दें यह HEPA टेक्नोलॉजी के साथ आता है और जिसकी वजह से इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको समय-समय पर फ़िल्टर बदलते की जरुरत नहीं पड़ती है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola