Twitter Blue Tick: 1 अप्रैल से खत्म हो रही फ्री सर्विस, Elon Musk आपसे पैसे लेकर ही मानेंगे
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 28 Mar 2023 1:51 PM
Elon Musk ने बड़ा फैसला ले लिया है. पॉपुलर सोशल मीडिया साइट 1 अप्रैल 2023 से उन सभी यूजर्स का ब्लू टिक (Blue Tick) हटा देगी, जिन्होंने पेड वेरिफिकेशन सर्विस यानी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Subscription) नहीं ली है.
Twitter Blue Tick: माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) यूजर्स के लिए जरूरी खबर है. आनेवाले 1 अप्रैल से कंपनी उन सभी लाेगों के अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा देगी, जो ब्लू टिक के लिए पैसा नहीं देते हैं और ट्विटर की इस सर्विस का फ्री में फायदा उठा रहे हैं. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने इसे लेकर बड़ा फैसला ले लिया है. पॉपुलर सोशल मीडिया वेबसाइट 1 अप्रैल 2023 से उन सभी यूजर्स का ब्लू टिक हटा देगी, जिन्होंने पेड वेरिफिकेशन सर्विस यानी ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन (Twitter Blue Subscription) नहीं ली है.
अरबपति कारोबारी Elon Musk के स्वामित्व वाली कंपनी ट्विटर ने ऐसा लगता है कि यह फैसला Twitter Blue Subscription प्रोग्राम को एक्सपैंड करने के उद्देश्य से लिया है. ट्विटर अब इंडिविजुअल यूजर्स और ऑर्गनाइजेशन्स से वेरिफिकेशन बैज बरकरार रखने के लिए अपने फ्लैगशिप प्रोग्राम- ट्विटर ब्लू (Twitter Blue) में साइन अप करने के लिए कह रही है. कंपनी का इरादा सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम के जरिये ज्यादा से ज्यादा रेवेन्यू जेनरेट करने का है.
Also Read: Twitter Blue: ट्विटर की पेड सर्विस आने के बाद फ्री वाले ब्लू टिक अकाउंट का क्या होगा?
ट्विटर ने फ्री ब्लू टिक को लेकर एक ट्वीट कर बताया है कि 1 अप्रैल से वह अपने वेरिफाइड प्रोग्राम को बंद कर रही है और फ्री वेरिफाइड चेकमार्क्स को हटा रही है. ट्विटर पर अपने ब्लू चेकमार्क को बनाये रखने के लिए यूजर्स ट्विटर ब्लू को साइनअप (Twitter Blue Sign Up) कर सकते हैं. इसके साथ कंपनी ने अपने प्रीमियम प्रोग्राम का लिंक भी सब्सक्राइब करने के लिए शेयर किया है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर ब्लू प्रोग्राम के तहत आईओएस और एंड्रॉयड यूजर्स को 900 रुपये देने होते हैं. इसके साथ यूजर्स को ब्लू टिक मिल जाएगा, जो पहले सिर्फ जानी-मानी हस्तियों के लिए ही था. ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए वेब यूजर्स को 650 रुपये देने होते हैं. अमेरिका में आईओएस यूजर्स को इस प्रोग्राम को सब्सक्राइब करने के लिए 11 डॉलर और एंड्रॉयड यूजर्स को 8 डॉलर चार्ज किया जा रहा है.
Also Read: Elon Musk ने देर रात कर्मचारियों ई-मेल भेज जारी किया यह बड़ा फरमान
ट्विटर ब्लू पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पिछले साल तब रोल आउट किया गया, जब एलन मस्क ने ट्विटर की बागडोर अपने हाथों में ली थी. इससे पहले ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक केवल गणमान्य लोगों के लिए ही उपलब्ध था. अब इसे सब्सक्राइब कर कोई भी अपने ट्विटर अकाउंट पर वेरिफिकेशन बैज पा सकता है. ट्विटर ब्लू सर्विस के तहत यूजर्स 4000 अक्षरों तक का ट्वीट करने, किसी कन्वर्सेशन में प्रायोरिटी रैंकिंग, कम विज्ञापन वाले कंटेंट और लंबे वीडियो पोस्ट करने की सुविधा शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










