TVS की ये 3 पेट्रोल स्कूटर ऑफिस आने-जाने वालों के लिए है बेस्ट, एक की कीमत 80 हजार से कम

3 best scooters of TVS (Image Credit: TVS)
TVS के 3 बेहतरीन पेट्रोल स्कूटरों के बारे में जानें जो ऑफिस आने-जाने के लिए एकदम सही हैं। TVS Jupiter, NTORQ, और Zest 110cc के फीचर्स, माइलेज और कीमतों की तुलना करें और अपने लिए सर्वश्रेष्ठ चुनें।
यदि आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक स्कूटर लेना चाहते हैं, तो TVS कंपनी से आपको 3 शानदार ऑप्शन के बारे में हम आपको बताएंगे. टीवीएस ने इंडियन ऑटोमोबाइल टू व्हीलर्स मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इस कंपनी की गाड़ियां ग्राहकों को खूब लुभा रही है. खासकर इलेक्ट्रिक और पेट्रोल ने धूम मचा रखी है. ऐसे में यहां हम आपको 3 पेट्रोल बेस्ड स्कूटर के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. इनकी खासियत और माइलेज के बारे में भी जानकारी देंगे.
TVS Jupiter 110 & 125 सिसी
यदि आपको कम कीमत में बढ़िया चॉइस चाहिए, तो TVS Jupiter 110 cc आपके लिए बेस्ट हो सकता है. इसके बेस मॉडल (ड्रम) की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 73,550 रुपए है. वहीं, ड्रम अलॉय 79,025 रुपए, ड्रम SXC 83,175 रुपए, डिस्क SXC 85,775 रुपए और स्पेशल एडीशन की कीमत 88,050 रुपए है. वहीं, TVS Jupiter 125cc (ड्रम अलॉय) की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 78,100 रुपए है. इसमें 124.8सिसी, सिंगल सीलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है. इसका मैक्स पावर 6.0 kw और मैक्स टॉर्क 10.5 nm है. 125 सिसी इंजन वाले स्कूटर का माइलेज लगभग 45 से 55 kmpl बताई जाती है. हालांकि, यह गाड़ी के मेंटेनेंस और राइडिंग के तरीके पर भी निर्भर करता है.
TVS NTORQ 125 सिसी
यदि आप स्पोर्टी लुक, शानदार पिकअप स्पीड और बेहतरीन फीचर्स चाहते हैं, तो TVS NTROQ आपके लिए परफेक्ट चॉइस बन सकता है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 91 हजार (डिस्क), 96,650 (रेस एडीशन), 95,750 (सुपर स्क्वाड एडीशन), 98,450 (रेस एक्सपी) और 1,05,450 (एक्सटी) रुपए हैं. इसका प्योर पावर 7.5 KW है, जबकि 98 kmph टॉप स्पीड है. इसके अलावा सिर्फ 8.3 सेकंड में 60 kmph की रफ्तार पकड़ती है. इसमें 124.8 सिसी एयर, फ्यूल इंजेकटेड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह 9.4 ps पावर और 10.4 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है.
TVS Zest 110 सिसी
आप सस्ता में बढ़िया विकल्प देख रहे हैं, तो इसी कंपनी की TVS Zest 110cc आपके लिए बेस्ट हो सकता है. रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए कम्फर्ट और माइलेज के मामले में बेहतर चॉइस है. इसमें 109.07 सिसी, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है. यह 7.71 bhp पावर और 8.8 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसके अलावा इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 70,805 रुपए (ग्लॉस मॉडल) है. वहीं, मैट सीरीज के लिए 73,850 और SXC के लिए 77,150 रुपए (एक्स शोरूम) देने पड़ेंगे.
ये भी पढ़ें: Suzuki Access 125 या Burgman Street 125? खरीदने से पहले जान लें दोनों स्कूटरों में कौन है आपके लिए बेहतर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर, प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले चार साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में एसियानेट न्यूज, जागरण न्यू मीडिया, स्पोर्टस-कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है. इनसे [email protected] पर संपर्क किया जा सकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










