TrueCaller: खुद को मानते हैं डेटा सुरक्षा का ध्वजवाहक, डेटा सुरक्षा नियमों का समर्थन

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 Sep 2022 7:22 PM

विज्ञापन

ट्रूकॉलर के भारत में मुख्य उत्पाद अधिकारी और प्रबंध निदेशक ऋषि झुनझुनवाला ने बताया कि डेटा स्थानीयकरण और डेटा न्यूनीकरण पर कंपनी की सक्रिय कार्रवाई न सिर्फ शब्दों में बल्कि कार्यों में भी दिखाई देती है.

विज्ञापन

Truecaller Data Security Standards: लोन, क्रेडिट कार्ड, इन्वेस्टमेंट, स्कीम या किसी ऑफर से जुड़े अवांछित फोन कॉल और मैसेज की समस्या से बचने के लिए यूजर जरूरी सावधानियां बरतते हैं. इनमें फोन में ट्रूकॉलर और अन्य कॉलर आइडेंटिटी वाले ऐप रखना शामिल है. लेकिन समय-समय पर इन ऐप्स पर डेटा सेफ्टी को लेकर सवाल भी उठते हैं.

स्वीडन की कंपनी ट्रूकॉलर ने कहा है कि वह डेटा सुरक्षा के सिद्धांतों का पालन करती है और भारत के साथ ही अन्य देशों में इसके बारे में नियमों का पूरी तरह समर्थन करती है. कंपनी मोबाइल फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान बताने वाले ऐप का संचालन करती है. ट्रूकॉलर के भारत में मुख्य उत्पाद अधिकारी और प्रबंध निदेशक ऋषि झुनझुनवाला ने बताया कि डेटा स्थानीयकरण और डेटा न्यूनीकरण पर कंपनी की सक्रिय कार्रवाई न सिर्फ शब्दों में बल्कि कार्यों में भी दिखाई देती है.

Also Read: TrueCaller लाया Open Doors ऐप, यूजर्स को मिली सीक्रेट कॉल करने की आजादी

झुनझुनवाला ने कहा, मेरा मानना ​​है कि हम डेटा गोपनीयता और अपने उपयोगकर्ताओं के लिए डेटा सुरक्षा के ध्वजवाहक हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी स्वेच्छा से डेटा स्थानीयकरण पर तेजी से आगे बढ़ी और उपयोगकर्ता के लिए नियमों और शर्तों तथा गोपनीयता नीति के विशाल पन्नों के पीछे छिपी नहीं है. झुनझुनवाला ने कहा, हमने पिछले कुछ वर्षों में बेहतर संवाद कायम किया और ट्रूकॉलर के बारे में बहुत सी गलतफहमियों को ठीक किया है. मुझे लगता है कि धारणा अब पहले की तुलना में बदल गई है.

सरकार द्वारा डेटा संरक्षण विधेयक के मसौदे को हाल ही में वापस लेने और इसे एक नये नियमन के रूप में व्यापक ढांचे के साथ बदलने की योजना पर उन्होंने कहा कि कंपनी भारत और अपने संचालन के अन्य सभी क्षेत्रों में डेटा संरक्षण नियमों का समर्थन करती है. उन्होंने कहा, भारत ने डेटा सुरक्षा विधेयक वापस ले लिया है, और खबरों के मुताबिक एक नया विधेयक जल्द ही तैयार हो जाएगा.

Also Read: iPhone यूजर्स के लिए Truecaller का नया और एडवांस वर्जन हुआ लॉन्च, होंगी ये खूबियां

हमने कई साल पहले भारतीय उपयोगकर्ताओं के डेटा का 100 प्रतिशत स्थानीयकरण कर लिया है और हम अपने उपयोगकर्ताओं को सर्वोत्तम गोपनीयता सुविधाएं और स्पैम सुरक्षा देने के लिए नये विधेयक के अन्य प्रावधानों का पालन करेंगे. कंपनी विश्व स्तर पर लगभग 350 लोगों को रोजगार देती है, और इनमें से ज्यादातर भारतीय हैं. (इनपुट : भाषा)

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola