Toyota Century: अब Lexus से भी ज्यादा लग्जरी, Rolls Royce को देगा टक्कर!
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Oct 2025 4:32 PM
Toyota ने Century को Lexus से ऊपर एक नया लग्जरी ब्रांड बना दिया है. जानिए कैसे Century अब Rolls Royce और Bentley को टक्कर देगा, क्या हैं इसकी कीमतें, फीचर्स और ग्लोबल लॉन्च प्लान
Toyota Century: टोयोटा (Toyota) अब लग्जरी कार मार्केट में एक नयी इबारत लिखने जा रही है. कंपनी ने अपने Century मॉडल को अब एक अलग ब्रांड के रूप में लॉन्च करने का ऐलान किया है, जो Lexus से भी ज्यादा लग्जरी और एक्सक्लूसिव होगा. सीधा टारगेट है Rolls-Royce और Bentley जैसी प्रीमियम कारों को टक्कर देना. जापान मोबिलिटी शो से पहले एक इवेंट में टोयोटा के चेयरमैन अकियो टोयोडा (Akio Toyoda) ने कहा, जब हमें और ऊपर जाना होता है, तो हमें Lexus या Toyota नहीं, कुछ अलग चाहिए… और हमारे पास है Century.
Century: 1967 से चली आ रही लेगेसी का नया रूप
Century का इतिहास 1967 से शुरू होता है, जब इसे टोयोटा के संस्थापक साकीची टोयोडा की 100वीं जयंती के मौके पर लॉन्च किया गया था. तब से लेकर अब तक यह जापान के राजनेताओं, बिजनेस लीडर्स और इम्पीरियल फैमिली की पसंद रही है. Century हमेशा से शोर-शराबे वाली लग्जरी नहीं, बल्कि क्लास और सादगी से भरी लग्जरी का प्रतीक रही है. जैसा कि टोयोटा के पुराने ब्रोशर में लिखा था- यह लग्जरी उन लोगों के लिए है जो शांति से काम करते हैं, दिखावे के लिए नहीं.
Century अब बनेगा अलग ब्रांड, Lexus से ऊपर का दर्जा
अब टोयोटा ने Century को अपनी स्वतंत्र लग्जरी ब्रांड लाइन बनाने का निर्णय लिया है. टोयोटा के चीफ ब्रांडिंग ऑफिसर साइमन हंफ्रीज(SimonHumphreys) ने बताया, इस बदलाव से Lexus को और क्रिएटिव फ्रीडम मिलेगी, जबकि Century सबसे ऊपर का लग्जरी ब्रांड होगा. यानि अब Lexus इनोवेशन पर फोकस करेगी और Century अल्ट्रा लग्जरी सेगमेंट को संभालेगा.
One of One Concept, Century का नया चेहरा
Century के नये ब्रांड आइडेंटिटी को दिखाने के लिए कंपनी ने पेश किया है One of One Concept Car. यह कार कुछ ऐसी है, जैसे Rolls Royce और SUV का कॉम्बिनेशन हो. इसमें खास बात यह है कि ड्राइवर साइड का दरवाजा सामान्य तरीके से खुलता है, लेकिन पैसेंजर साइड पर स्लाइडिंग डोर सिस्टम है जो आगे-पीछे दोनों तरफ खुलता है. अंदर बैठने वाले को बड़ा लेगरूम (legroom) और प्रीमियम कम्फर्ट मिलता है. पीछे की ओर कोई रियर विंडो नहीं दी गई है, जिससे कार का डिजाइन और भी मॉडर्न और मस्क्युलर लगता है.
Limited Edition: सिर्फ चुनिंदा लोगों के लिए
अभी Century ब्रांड के तहत दो मॉडल्स जापान में बिक रहे हैं-
Sedan (5.0L V8 Hybrid)
SUV (3.5L V6 Plug-in Hybrid)
Sedan की कीमत करीब $180,000 (लगभग ₹1.5 करोड़) और SUV की कीमत करीब $170,000 (₹1.4करोड़) से शुरू होती है. टोयोटा हर महीने सिर्फ 50 Sedan और 30 SUV यूनिट्स ही बनाती है, ताकि इसकी एक्सक्लूसिविटी बनी रहे.
Century का ग्लोबल एक्सपेंशन प्लान
टोयोटा अब Century को जापान से बाहर भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. चीन में लॉन्च हो चुका है, जहां Lexus डीलरशिप के जरिये लगभग 40 SUV बेचे गए हैं. UAE में 2026 में आने की संभावना है. अमेरिका में फिलहाल स्टडी फेज चल रहा है. हर Lexus डीलरशिप पर एक Century Meister होगा, जो ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड सर्विस और डेमो देगा.
Seiko जैसी स्ट्रक्चर- तीन ब्रांड, तीन लेवल
टोयोटा की नयी ब्रांड रणनीति जापानी वॉच ब्रांड Seiko जैसी होगी, जहां Seiko, Grand Seiko और Credor अलग-अलग प्राइस सेगमेंट को टारगेट करते हैं. इसी तरह, Toyota, Lexus और Century तीनों अब लग्जरी के अलग स्तर पेश करेंगे.
जापानी क्राफ्ट्समैनशिप की नयी परिभाषा
Century अब सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि टोयोटा की प्रेस्टिज और परफेक्शन का नया चेहरा है. चाहे यह Rolls-Royce से मुकाबला कर पाए या नहीं, पर जापानी गुणवत्ता और भरोसे की बात हो, तो Century एक One of One ब्रांड बनकर जरूर उभरेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










