Toyota ने दिखाई नयी Baby Land Cruiser, शानदार लुक्स और दमदार पॉवर के साथ मचाएगी धमाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 24 Oct 2025 8:24 PM
Baby Land Cruiser FJ - शानदार लुक्स और दमदार इंजन के साथ जल्द लॉन्च
Toyota ने पेश की नयी Land Cruiser FJ, कॉम्पैक्ट साइज, 2.7L इंजन, 4WD सिस्टम और क्लासिक लुक्स के साथ. जानिए कब लॉन्च होगी यह Baby Land Cruiser और क्या खास है इसमें
Toyota ने अपनी आइकॉनिक Land Cruiser सीरीज में एक नया मॉडल जोड़ दिया है, Toyota Land Cruiser FJ. यह SUV कंपनी की मशहूर ऑफ-रोडिंग DNA को आगे बढ़ाते हुए कॉम्पैक्ट साइज में पेश की गई है. इसका (Baby Land Cruiser) डिजाइन क्लासिक Land Cruiser जैसा मजबूत और बोल्ड है, लेकिन इसमें मॉडर्न टच भी दिया गया है. Toyota ने इसे Japan Mobility Show 2025 में पेश किया है, और इसका लॉन्च जापान में मिड-2026 के लिए तय है.
कॉम्पैक्ट लेकिन दमदार, डिजाइन और डायमेंशन्स
Land Cruiser FJ को खासतौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो ऑफ-रोडिंग के शौकीन हैं लेकिन एक कॉम्पैक्ट और प्रैक्टिकल SUV चाहते हैं. इसका डिजाइन रेट्रो और मॉडर्न का बेहतरीन मिश्रण है- चौकोर बॉडी, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, राउंड हेडलैम्प्स और मस्कुलर व्हील आर्क्स इसे क्लासिक SUV लुक देते हैं. FJ की लंबाई 4,575mm, चौड़ाई 1,855mm और ऊंचाई 1,960mm है. इसमें 5-सीटर लेआउट दिया गया है. इसका व्हीलबेस Land Cruiser 250 से 270mm छोटा रखा गया है, जिससे इसका टर्निंग रेडियस मात्र 5.5 मीटर है- यानी शहर की सड़कों पर भी इसे आसानी से चलाया जा सकेगा.
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
Toyota Land Cruiser FJ में 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 160bhp की पावर और 246Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (6AT) और फुल टाइम 4WD सिस्टम के साथ आता है. Toyota का कहना है कि इस SUV को खास तौर पर कठिन ऑफ-रोड टेस्टिंग के बाद विकसित किया गया है. इसमें स्ट्रक्चरल ब्रेसेस और हाई बॉडी रिगिडिटी दी गई है, ताकि यह किसी भी टेरेन पर स्थिर और मजबूत रहे.
ऑफ-रोडिंग के लिए बना नया Land Cruiser FJ
Toyota ने इस SUV को अपनी IMV प्लैटफॉर्म सीरीज से रिफाइन किया है, जो अपनी मजबूती और राइड क्वाॅलिटी के लिए जानी जाती है. FJ का सस्पेंशन और व्हील आर्टिकुलेशन 70 Series के बराबर है- यानी यह ऊबड़-खाबड़ रास्तों, रेतीले ट्रेल्स और पथरीले इलाकों में भी बिना किसी दिक्कत के चल सकती है. इस SUV को उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है, जो एडवेंचर पसंद करते हैं लेकिन एक कॉम्पैक्ट, पर्सनल और स्टाइलिश ऑफ-रोडर चाहते हैं.
Land Cruiser की विरासत को आगे बढ़ाते हुए
Toyota की Land Cruiser लाइनअप 70 साल से भी पुरानी है और अब तक 12 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं. Land Cruiser FJ उसी लेगेसी का अगला कदम है, पर इस बार Toyota ने इसे और ज्यादा पर्सनल, फ्यूल-एफिशिएंट और यूथ-फ्रेंडली बनाया है.FJ का डिजाइन यह दिखाता है कि Toyota क्लासिक लुक्स को मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ कैसे जोड़ रहा है. यह SUV खासकर उन लोगों को पसंद आयेगी, जो LandCruiser की रग्डनेस को छोटे साइज में चाहते हैं.
कब लॉन्च होगी और भारत में क्या उम्मीदें हैं?
Toyota Land Cruiser FJ को जापान में मिड-2026 तक लॉन्च करने की योजना है. भारत में इसके आने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन SUV प्रेमियों में पहले से ही इसके प्रति जबरदस्त उत्साह है. अगर इसे भारत लाया गया, तो इसका मुकाबला Mahindra Thar, Force Gurkha और Maruti Jimny जैसी SUVs से होगा.
शानदार डिजाइन और ऑफ-रोडिंग पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
Toyota Land Cruiser FJ बेबी लैंड क्रूजर के नाम से चर्चा में है- यह कॉम्पैक्ट साइज, दमदार इंजन, शानदार डिजाइन और ऑफ-रोडिंग पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. अगर आप एडवेंचर और क्लासिक लुक वाली SUV के फैन हैं, तो यह कार आपके दिल पर राज करेगी.
Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स
ओला-उबर के लदनेवाले हैं दिन! आ रही भारत टैक्सी, ड्राइवरों को पूरी कमाई, यात्रियों को सस्ती राइड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










