70 KM तक का माइलेज, कीमत 1 लाख रुपये से भी कम, ये 5 बाइक्स हैं डेली यूज के लिए एकदम परफेक्ट

Published by : Ankit Anand Updated At : 03 Feb 2026 3:26 PM

विज्ञापन

डेली यूज के लिए बाइक्स

Top Daily Commuter Bikes: अगर आप कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक ढूंढ रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है. यहां Hero Splendor Plus XTEC से लेकर TVS Sport और Bajaj Platina 110 तक 5 बेहतरीन कम्यूटर बाइक्स के बारे में हमें बताया है. ये सभी बाइक 1 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं. साथ ही शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस का फायदा भी देती हैं.

विज्ञापन

Top Daily Commuter Bikes: अगर आप कम बजट में ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो पेट्रोल भी कम पिए और जेब पर ज्यादा भारी भी न पड़े तो ये खबर आपके काम आ सकती है. मार्केट में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं. 1 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कुछ कम्यूटर बाइक्स 70 kmpl से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती हैं. खास बात यह है कि ये बाइक्स मेंटेनेंस भी कम मांगती हैं. आइए फिर तुरंत लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor Plus XTEC एक ऐसी बाइक है जो सीधी-सादी होने के साथ काफी भरोसेमंद भी मानी जाती है. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन आपको मिलता है, जो करीब 7.9 hp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो ये लगभग 73 kmpl तक का शानदार एवरेज देने का दावा करती है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 77,678 रुपये रखी गई है.

Bajaj Platina 110

इस लिस्ट में Bajaj Platina 110 को भी हमनें शामिल किया है. इसमें 99.6cc का इंजन मिलता है, जो करीब 8.08 hp की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि यह करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 65,897 रुपये से शुरू होती है.

TVS Sport

TVS Sport भी इस लिस्ट में एक बढ़िया ऑप्शन आपके लिए हो सकती है. इसकी शुरुआती कीमत करीब 55,500 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. बाइक में आपको 109.7cc का इंजन मिल जाता है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. ये इंजन करीब 8.1 hp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. माइलेज की बात करें तो कंपनी करीब 80 kmpl तक का दावा करती है.

Bajaj CT 110X

इस लिस्ट में Bajaj CT 110X भी एक अच्छा ऑप्शन आपके लिए बन सकती है. इसमें 115.45cc का इंजन मिलता है, जो करीब 9.37 hp की पावर और 9.9 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह लगभग 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 70,381 रुपये से शुरू होती है.

Hero HF Deluxe

Hero HF Deluxe उन लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन मानी जाती है जो बजट में अच्छी माइलेज वाली बाइक ढूंढ रहे हैं. इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन आपको मिलता है, जो करीब 7.91 hp की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक यह बाइक लगभग 68 kmpl तक की माइलेज दे सकती है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 56,742 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें: नए राइडर्स के लिए टॉप 5 125cc बाइक्स, स्टाइल, पावर और स्मूथ राइडिंग का मिलता है पर्फेक्ट कॉम्बो

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola