₹8 लाख से कम में आने वाली इन कारों में मिलता है Cruise Control फीचर, देखें पूरी लिस्ट

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Mar 2026 10:08 AM

विज्ञापन

क्रूज कंट्रोल वाली कारें (Photo: AI Generated)

Cruise Control Cars: ₹8 लाख से कम बजट में अब ऐसी कारें मिल रही हैं जो पहले सिर्फ महंगी गाड़ियों में मिलने वाला क्रूज कंट्रोल देती हैं. ये फीचर लंबी ड्राइव को ज्यादा आरामदायक बनाता है. Tiago से लेकर Nios और Punch जैसी कारें अब बजट में भी बेहतर फीचर्स का मजा दे रही हैं.

विज्ञापन

पहले क्रूज कंट्रोल (cruise control) जैसा फीचर सिर्फ महंगी सेडन्स (sedans) और SUVs में देखने को मिलता था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे किफायती गाड़ियों में भी आने लगा है. क्रूज कंट्रोल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लंबी हाईवे ड्राइव के दौरान आपको बार-बार एक्सेलरेटर दबाने की जरूरत नहीं पड़ती. इससे ड्राइविंग ज्यादा आरामदायक हो जाती है और थकान भी कम होती है.

अगर आप कम बजट में नई कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो अब आपके पास कुछ ऐसे ऑप्शन भी हैं जिनमें ₹8 लाख से कम कीमत में क्रूज कंट्रोल मिलता है. हालांकि ये फीचर आमतौर पर बेस वेरिएंट में नहीं, बल्कि थोड़े हायर वेरिएंट्स में मिलता है. तो आइए जानते हैं उन कारों के बारे में जो ₹8 लाख से कम में  क्रूज कंट्रोल ऑफर करती हैं.

Tata Tiago 

इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर यही हैचबैक आती है. इसके टॉप वेरिएंट XZ+ में आपको क्रूज कंट्रोल जैसा प्रीमियम फीचर भी मिलता है. इसकी कीमत करीब ₹6.77 लाख (ex-showroom) है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Hyundai Grand i10 Nios

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है Hyundai Grand i10 Nios. खास बात ये है कि अब इसमें mid-spec Sportz वेरिएंट से ही क्रूज कंट्रोल का फीचर मिल जाता है, जिसकी कीमत करीब ₹6.85 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है. अगर आप ऑटोमैटिक लेने का सोच रहे हैं, तो Sportz AMT वेरिएंट ₹7.36 लाख में आता है और फिलहाल ये भारत की सबसे सस्ती ऐसी ऑटोमैटिक कार बन जाती है जिसमें क्रूज कंट्रोल जैसा प्रीमियम फीचर मिलता है.

Tata Punch

अब बात करते हैं हाल ही में लॉन्च हुई Tata Punch की. इस माइक्रो SUV में आपको mid-spec Pure+ वेरिएंट से ही क्रूज कंट्रोल जैसा फीचर मिल जाता है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब ₹7 लाख (ex-showroom) रखी गई है. इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है.

Tata Altroz

इस लिस्ट में अगला नाम आता है Tata Altroz का. अगर आप एक प्रीमियम हैचबैक लेने का सोच रहे हैं, तो ये कार आपको अच्छा वैल्यू देती है. Altroz में क्रूज कंट्रोल मिलता है. हालांकि एंट्री-लेवल Smart वेरिएंट में ये फीचर नहीं दिया गया है. इसकी कीमत करीब ₹7.05 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है.

इंजन ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 90 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है. इसके अलावा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी है, जो 88 hp और 113 Nm जनरेट करता है. खास बात ये है कि Altroz में CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है

Tata Tigor

अब बात करते हैं Tata Tigor की. अगर आप सेडान पसंद करते हैं, तो Tigor एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें क्रूज कंट्रोल XZ+ वेरिएंट से मिलता है, जिसकी कीमत करीब ₹7.32 लाख (ex-showroom) से शुरू होती है.

इंजन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 hp की पावर और 113 Nm का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन मिलते हैं. इसमें CNG वेरिएंट भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 5.80 लाख में आई 2026 Hyundai Exter, अब और स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हुई SUV

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola