Tata Sierra का नया Teaser जारी: Exterior और Interior दोनों ने लूटी लाइमलाइट!

टाटा सिएरा का नया टीजर जारी! लॉन्च से पहले एक्सटीरियर और इंटीरियर ने मचाया धमाल
Tata Motors ने नयी Sierra SUV का नया Teaser जारी किया है, जिसमें Exterior और Interior का पूरा लुक सामने आया है. लॉन्च 25 नवंबर को होगी
Tata Sierra New Teaser: टाटा मोटर्स की सबसे चर्चित SUV में से एक Tata Sierra अब लॉन्च से बस कुछ कदम दूर है. कंपनी ने एक और नया Teaser Video जारी किया है, जिसमें SUV का पूरा Exterior और Premium Interior साफ दिखाई दे रहा है.
Launch से पहले Tata Sierra का पूरा लुक आया सामने
Tata Motors 25 नवंबर को अपनी बहुप्रतीक्षित SUV Tata Sierra को भारत में पेश करने जा रही है. भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में पहली झलक दिखाने के बाद अब इसका नया Teaser सामने आया है, जो गाड़ी के Exterior और Interior दोनों को शानदार अंदाज में दिखाता है.
Tata Sierra New Teaser
Futuristic Design और LED Lightbar का कमाल
नये जेनरेशन की Sierra अपने पुराने 2000s वर्जन से पूरी तरह अलग है. इसमें All-LED Lighting Setup, Full-width Lightbar और Sleek Headlamps दिये गए हैं, जो इसे Futuristic लुक देते हैं. Dual-tone Alloy Wheels, Blacked-out C-Pillars और Flush Door Handles SUV को Premium अपील देते हैं.
Panoramic Sunroof और Infinite Window डिजाइन
Teaser में दिखा बड़ा Panoramic Sunroof और Tata का Iconic Infinite Window Layout, जो Cabin को और ज्यादा Airy और Premium बनाता है. रियर सीट्स को Lounge-जैसा कम्फर्ट देने के लिए डिजाइन में खास ध्यान दिया गया है.
Expected Features और Variants
नयी Tata Sierra को EV और ICE दोनों वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है. कंपनी इसे Adventure और Lounge Editions में भी लॉन्च कर सकती है. इसमें ADAS, Connected Car Tech और 360-degree Camera जैसे हाई-टेक फीचर्स की उम्मीद है.
25 नवंबर को उठेगा पर्दा
टाटा मोटर्स 25 नवंबर को नयी Sierra SUV से पर्दा उठाएगी. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Mahindra Scorpio-N, Hyundai Creta, और MG Hector जैसी SUVs से होगा.
Tata Sierra का धमाकेदार टीजर जारी, 25 नवंबर को होगी इंडिया में ग्रैंड एंट्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










