Tata Sierra EV के 6 वेरिएंट में कौन है पैसा वसूल? खरीदने से पहले जान लें कीमत और फीचर्स

टाटा सिएरा ईवी
अगर आप नई Tata Sierra EV खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके 6 वेरिएंट में से सही मॉडल चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. किसी वेरिएंट में सनरूफ और V2L मिलता है, तो किसी में ADAS, तीन स्क्रीन और AWD. यहां जानें आपके बजट में कौन-सा वेरिएंट सही रहेगा.
Tata Motors की नई Tata Sierra EV 18.79 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर मार्केट में एंट्री ले चुकी है. कंपनी ने Sierra EV को Pure, Pure S, Adventure, Empowered, Empowered A और Empowered A AWD जैसे 6 वेरिएंट्स में पेश किया है. हर वेरिएंट में अलग-अलग फीचर्स मिलते हैं. खास बात यह है कि Sierra EV की शुरुआती वेरिएंट से ही इसमें बड़ी स्क्रीन, 6 एयरबैग और कई काम के फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में अपने जरूरत और बजट के हिसाब से सही वेरिएंट का चुनाव करना जरूरी है. यहां Sierra EV के सभी वेरिएंट्स के फीचर्स के बारे में बताया गया है, जिससे आप सही वेरिएंट का चुनाव कर सकते हैं.
दो बैटरी पैक और 6 वेरिएंट का ऑप्शन
Tata Sierra EV में 63kWh और 75kWh के दो बैटरी पैक दिए गए हैं. 63kWh बैटरी केवल FWD यानी फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ आती है. बड़ी 75kWh बैटरी को FWD और ड्यूल-मोटर AWD दोनों ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. कलर की बात करें, तो Sierra EV को ऋषिकेश रैपिड्स, नैनीताल नॉक्टर्न, कूर्ग क्लाउड्स, प्योर ग्रे, प्रिस्टिन व्हाइट, अंडमान एडवेंचर और बंगाल रूज जैसे 7 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.
Tata Sierra EV वेरिएंट वाइज फीचर्स
- Tata Sierra EV Pure: कीमत 18.79 लाख रुपये
Pure Sierra EV का सबसे सस्ता वेरिएंट है, लेकिन फीचर्स के मामले में यह बिल्कुल बेसिक नहीं है. इसमें 6 एयरबैग, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर कैमरा, रेन-सेंसिंग वाइपर और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. केबिन में 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, Amazon Alexa सपोर्ट और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स शामिल हैं. इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरिफायर, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर AC वेंट्स, तीन ड्राइव मोड्स और 18-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं.

- Tata Sierra EV Pure S: कीमत 19.99 लाख रुपये
Pure S वेरिएंट में Pure वाले सभी फीचर्स के साथ कुछ प्रीमियम सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं. इसका सबसे बड़ा अट्रैक्शन वॉयस कमांड से चलने वाला पैनोरमिक सनरूफ है. इसके अलावा इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, AVAS, ऑटो-फोल्डिंग ORVMs, V2L और V2V चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. कार के फ्रंट में सामान रखने के लिए अलग फ्रंक भी दिया गया है. रूफ रेल्स और कॉर्नरिंग फंक्शन वाले फ्रंट LED फॉग लैंप भी इस वेरिएंट का हिस्सा हैं.
- Tata Sierra EV Adventure: कीमत 20.99 लाख रुपये से शुरू
Adventure वेरिएंट को दो बैटरी ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है. इसके 63kWh मॉडल की कीमत 20.99 लाख रुपये और 75kWh मॉडल की कीमत 22.19 लाख रुपये है. इस वेरिएंट में 360-डिग्री कैमरा के साथ ब्लाइंड-स्पॉट व्यू, वायरलेस फोन चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. एंटरटेनमेंट के लिए इसमें 12-स्पीकर JBL Black ऑडियो सिस्टम के साथ Dolby Atmos, AirConsole गेमिंग सपोर्ट और Arcade.ev सूट मिलता है. इसमें Boss Mode, फ्रंट थाई सपोर्ट एक्सटेंडर और कई टेरेन मोड्स भी दिए गए हैं. खास बात यह है कि इसमें अलग से ड्रिफ्ट मोड (Drift Mode) भी मिलता है.
- Tata Sierra EV Empowered: कीमत 22.79 लाख रुपये से शुरू
Empowered वेरिएंट भी 63kWh और 75kWh बैटरी के साथ उपलब्ध है. इसके 63kWh मॉडल की कीमत 22.79 लाख रुपये, जबकि 75kWh मॉडल की कीमत 23.79 लाख रुपये है. इस वेरिएंट में ड्राइवर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के अलावा फ्रंट पैसेंजर के लिए भी 12.3-इंच की अलग स्क्रीन मिलती है. यानी डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का सेटअप मिलता है. इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और लेदरेट सीट्स दी गई हैं. पीछे की सीटों को 60:40 के रेशियो में फोल्ड किया जा सकता है. इस वेरिएंट में जेस्चर कंट्रोल वाली पावर्ड टेलगेट, NFC कार्ड एंट्री, पडल लैंप और सिक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.
- Tata Sierra EV Empowered A: कीमत 24.79 लाख रुपये
Empowered A वेरिएंट केवल 75kWh बैटरी पैक के साथ आता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये है. इस वेरिएंट की सबसे बड़ी खासियत Level 2+ ADAS है. इसके अलावा ऑटो पार्क असिस्ट और 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा भी मिलता है. कार में 19-इंच अलॉय व्हील्स, पावर्ड फ्रंट पैसेंजर सीट, हेड-अप डिस्प्ले (HUD) और केबिन आयोनाइजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
- Tata Sierra EV Empowered A AWD: कीमत 25.99 लाख रुपये
यह Sierra EV का सबसे महंगा और फीचर से भरपूर वेरिएंट है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 25.99 लाख रुपये है और इसमें 75kWh बैटरी के साथ ड्यूल-मोटर AWD सिस्टम मिलता है. इस टॉप वेरिएंट में Boost Mode और 6 अलग-अलग टेरेन मोड्स दिए गए हैं. इनमें नॉर्मल, ग्रास/स्नो, मड रूट्स/ग्रेवल, सैंड, रॉक क्रॉल और कस्टम मोड शामिल हैं. मुश्किल रास्तों पर ड्राइविंग के लिए इसमें Off-road Assist फीचर भी मिलता है.

आपके लिए कौन सा वेरिएंट रहेगा सही?
अगर आपका बजट 20 लाख रुपये से कम है और जरूरी फीचर्स चाहिए, तो Pure और Pure S अच्छे ऑप्शन हैं. पैनोरमिक सनरूफ और V2L-V2V जैसे फीचर्स चाहने वालों के लिए Pure S ज्यादा बेहतर रहेगा. हालांकि अगर आप बड़ी बैटरी और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं, तो Adventure 75kWh एक अच्छा बैलेंस्ड ऑप्शन नजर आता है. तीन स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और ज्यादा आरामदायक फीचर्स के लिए Empowered पर विचार किया जा सकता है. ADAS और एडवांस्ड टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिए Empowered A, जबकि दमदार AWD और ऑफ-रोड क्षमता के लिए Empowered A AWD सबसे बेहतर ऑप्शन है.
यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










