टाटा कार ऑफर्स सितंबर 2026: Harrier और Nexon सहित इन 5 इलेक्ट्रिक कारों पर ₹3.35 लाख तक छूट, फटाफट देखें लिस्ट

Updated:
विज्ञापन

टाटा कार ऑफर्स सितंबर 2026

इस सितंबर टाटा की इलेक्ट्रिक कार खरीदना हुआ और भी सस्ता. हैरियर EV, कर्व EV, नेक्सॉन EV और पंच EV पर मिल रहे हैं जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर्स. जानें कितना फायदा उठा सकते हैं आप.

विज्ञापन

क्या आप इस महीने एक नई टाटा की इलेक्ट्रिक कार घर लाने का प्लान बना रहे हैं? टाटा मोटर्स इस सितंबर में उन ग्राहकों के लिए शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है जो हैरियर EV, कर्व EV और नेक्सॉन EV जैसी इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदना चाहते हैं. मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से मिलने वाले फायदों में कैश डिस्काउंट, इंटरवेंशन ऑफर, एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और लॉयल्टी इंसेंटिव शामिल हैं. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Tata Harrier EV: सितंबर 2026 के ऑफर

Image

टाटा की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार हैरियर EV के मिड-स्पेक फियरलेस और टॉप-स्पेक एम्पावर्ड ट्रिम्स पर 2.75 लाख रुपये तक के सबसे ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं. इनमें 1 लाख रुपये का इंटरवेंशन ऑफर, 75,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस और 1 लाख रुपये तक का लॉयल्टी इंसेंटिव शामिल है. वहीं इसके लोअर-स्पेक एडवेंचर ट्रिम पर 75,000 रुपये का कम इंटरवेंशन ऑफर मिल रहा है, जिससे इस पर कुल बेनिफिट 2.5 लाख रुपये हो जाता है. कॉस्मेटिक पैकेज की कीमत को छोड़कर हैरियर EV 21.79 लाख रुपये से 29.79 लाख रुपये की रेंज में उपलब्ध है.

Tata Curvv EV: सितंबर 2026 के ऑफर

टाटा कर्व पर बंपर छूट (Pic: Tata Motors)
टाटा कर्व पर बंपर छूट (Pic: Tata Motors)

कर्व EV के मई 2026 के सीरीज-X अपडेट से पहले वाले वेरिएंट्स पर डिस्काउंट 3.35 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. इसमें 3 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. हालांकि बेस कर्व EV क्रिएटिव वेरिएंट पर 2.5 लाख रुपये का कम कैश डिस्काउंट मिलता है, जिससे कुल बचत 2.85 लाख रुपये हो जाती है. वहीं कर्व के मौजूदा सीरीज़-X वेरिएंट्स पर 35,000 रुपये तक के एक्सचेंज या स्क्रैपेज ऑफर और 30,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस के साथ 65,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है. कर्व EV की कीमतें 17.19 लाख रुपये से 19.39 लाख रुपये तक हैं.

Tata Nexon EV: सितंबर 2026 के ऑफर

Tata Nexon EV / pic- Tata Motors
Tata Nexon EV / pic- Tata Motors

नेक्सॉन EV के सभी वेरिएंट्स पर इस महीने 45,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं. इसमें 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. कॉस्मेटिक पैकेज की कीमत को छोड़कर नेक्सॉन EV की शुरुआती कीमत 12.49 लाख रुपये है जो 17.69 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें: Kia Carnival, Sonet या Syros खरीदने का है प्लान? ₹1.50 लाख तक आया डिस्काउंट, फटाफट देखें सितंबर 2026 में मिलने वाले ये ऑफर्स

Tata Punch EV: सितंबर 2026 के ऑफर

Tata Punch EV (Pic: Tata EV)
Tata Punch EV (Pic: Tata EV)

प्री-फेसलिफ्ट पंच EV के लॉन्ग रेंज (35kWh) वेरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं, जिसमें 1.1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. दूसरी तरफ मीडियम रेंज (25kWh) वेरिएंट्स पर 90,000 रुपये का कम कैश डिस्काउंट मिलता है, जिससे कुल फायदा 1.25 लाख रुपये हो जाता है. इसके बेस स्मार्ट वेरिएंट पर 60,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस पर कुल बचत 95,000 रुपये बैठती है. फेसलिफ्टेड पंच EV पर सितंबर में कोई डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है.

ये भी पढ़ें: 7 लाख रुपये के बजट में आती हैं ये 4 प्रीमियम हैचबैक, एक में तो मिलता है डीजल इंजन भी, देखें कीमत-खासियत

Tata Tigao EV: पर सितंबर 2026 के ऑफर

Next-gen Tata Tiago EV / Pic: Tata Motors
Next-gen Tata Tiago EV / Pic: Tata Motors

पंच EV की तरह प्री-फेसलिफ्ट टियागो EV के मिड-स्पेक XT लॉन्ग रेंज (24kWh) वेरिएंट पर 1.45 लाख रुपये तक के सबसे ज्यादा बेनिफिट मिल रहे हैं. इनमें 70,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बोनस शामिल है. हायर-स्पेक XZ+ लॉन्ग रेंज वेरिएंट पर 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट मिलता है लेकिन कोई इंटरवेंशन ऑफर नहीं है, जिससे इस पर कुल फायदा 1.25 लाख रुपये होता है. इसके अलावा सभी मीडियम रेंज (19kWh) वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे इस पर कुल बेनिफिट 65,000 रुपये हो जाता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola