85 हजार रुपये से कम में घर लाएं Honda Shine 125, सस्ते मॉडल में मिलते हैं डिजिटल मीटर और 5-स्पीड गियरबॉक्स
Honda Shine 125 (फोटो: honda2wheelersindia.com)
Honda Shine 125 का सबसे सस्ता Drum वेरिएंट 82,722 रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में मिलता है. इसमें डिजिटल मीटर, 5-स्पीड गियरबॉक्स और CBS जैसे फीचर्स मिलते हैं. इंजन और परफॉर्मेंस Disc मॉडल जैसे ही इसमें मिलते है.
Honda Shine 125 Drum अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक्स में शामिल है. लोग इस बाइक को Honda के भरोसेमंद नाम और कम कीमत की वजह से काफी पसंद करते हैं. अगर आप डेली ऑफिस जाने या घर के काम के लिए एक अच्छी और भरोसेमंद बाइक खरीदना चाहते हैं, तो Honda Shine 125 एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,722 रुपये है. आइए जानते हैं इस कीमत में इस बाइक में आपको क्या-क्या फीचर्स और सुविधाएं मिलती हैं.
डिजाइन और कलर
अगर आप Honda Shine 125 का सस्ता Drum वेरिएंट खरीदते हैं, तो लुक्स के मामले में आपको कोई कमी नहीं मिलेगी. इसका डिजाइन Disc वेरिएंट जैसा ही है. बाइक में आगे क्रोम वाइजर, साइड में क्रोम डिजाइन और मफलर पर भी क्रोम कवर मिलता है, जो इसे अच्छा लुक देता है.
रंगों की बात करें तो यह बाइक कुल 6 कलर ऑप्शन में आती है. इनमें Decent Blue Metallic और Rebel Red Metallic जैसे रंग भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: ₹62,405 वाली TVS Radeon की वो 5 खासियतें, जो उसे बनाती हैं रोजाना अप-डाउन के लिए परफेक्ट
फीचर्स
Honda ने Shine 125 के बेस वेरिएंट में भी फीचर्स की कमी नहीं छोड़ी है. बाइक में नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें रियल-टाइम माइलेज, बची हुई रेंज, गियर पोजीशन और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी डिटेल्स देखी जा सकती है. ट्रैफिक में फ्यूल बचाने के लिए इसमें Honda का Idling Stop System (ISS) भी दिया गया है. वहीं, Silent ACG Starter की वजह से बाइक स्टार्ट करते समय पुराने स्टार्टिंग मोटर जैसी आवाज भी नहीं आती.
दोनों वेरिएंट्स के बीच फीचर्स का सबसे बड़ा अंतर USB-C चार्जिंग पोर्ट का है. Disc वेरिएंट में 15W का USB-C चार्जर स्टैंडर्ड मिलता है, जबकि Drum वेरिएंट में इसके लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगे. ऐसे में अगर आप बाइक चलाते समय फोन को नेविगेशन के लिए यूज करते हैं, तो Drum वेरिएंट लेते वक्त इस एक्स्ट्रा खर्च को भी ध्यान में रखना चाहिए.
इंजन और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में आपको किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा. इसमें टॉप वेरिएंट वाला ही 123.94cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. इंजन, पावर और टॉर्क में कोई अंतर नहीं है. यानी Drum वेरिएंट चुनने पर बाइक की परफॉर्मेंस बिल्कुल वैसी ही मिलेगी. फर्क सिर्फ हार्डवेयर का है, परफॉर्मेंस का नहीं.
सेफ्टी और हार्डवेयर
Honda Shine 125 के अलग-अलग वेरिएंट्स में सबसे बड़ा अंतर इसके ब्रेकिंग सिस्टम का है. इसके Drum वेरिएंट में आगे और पीछे दोनों तरफ 130 mm के ड्रम ब्रेक मिलते हैं.
हालांकि, फ्रंट ड्रम ब्रेक डिस्क ब्रेक जितना शार्प फील नहीं देता, लेकिन Honda ने इसमें CBS (Combi-Brake System) दिया है. यह सिस्टम ब्रेक लगाने के दौरान आगे और पीछे दोनों पहियों पर बेहतर तरीके से ब्रेकिंग फोर्स बांटने में मदद करता है.
बाइक में साइड-स्टैंड इंडिकेटर के साथ इंजन कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है. इसके अलावा, 162 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस खराब और ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर चलने में मदद करता है, जबकि 1285 mm का व्हीलबेस बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी देने का काम करता है.
ये भी पढ़ें: रोजाना ऑफिस जाने वालों के लिए बेस्ट है Honda की ये 100cc वाली बाइक, कीमत 75 हजार रुपये से भी कम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए