Hyundai, Tata की कार लॉकडाउन में खरीदें ऑनलाइन, मिलेगा बंपर डिस्काउंट

Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 May 2020 10:52 PM

विज्ञापन

Tata Motors, Hyundai Motors, Car Discount Offers: अगर आपने नयी कार खरीदने का प्लान बना रखा है और कोरोना वायरस लॉकडाउन इसके आड़े आ रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. टाटा मोटर्स ने जहां अपने यात्री वाहनों की बिक्री के लिए ऑनलाइन मंच क्लिक टू ड्राइव की पेशकश की है, वहीं ह्युंडई ने क्लिक टू बाय लेकर आया है. इस मंच पर ग्राहकों को कंपनी के यात्री वाहनों की खरीद से जुड़ा पूरा डिजिटल बिक्री अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन

Tata Motors, Hyundai Motors, Car Discount Offers: अगर आपने नयी कार खरीदने का प्लान बना रखा है और कोरोना वायरस लॉकडाउन इसके आड़े आ रहा है, तो यह खबर आपके काम की है. लॉकडाउन के चलते भले ही आप घर से बाहर न जा पाएं, लेकिन नयी कार खरीदने की आपकी हसरत पूरी करने आया है डिजिटल प्लेटफॉर्म, जहां आपकी मनचाही कार आप तक खुद चलकर आयेगी. जी हां, टाटा मोटर्स ने जहां अपने यात्री वाहनों की बिक्री के लिए ऑनलाइन मंच क्लिक टू ड्राइव की पेशकश की है, वहीं ह्युंडई ने क्लिक टू बाय लेकर आया है. इस मंच पर ग्राहकों को कंपनी के यात्री वाहनों की खरीद से जुड़ा पूरा डिजिटल बिक्री अनुभव मिलेगा.

Also Read: MG Hector से लेकर Tata Nexon तक, लॉकडाउन के दौरान ये New Cars हुईं लॉन्च

कार कंपनियों की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस मंच पर देशभर में मौजूद सेल आउटलेट्स जुड़े रहेंगे. इस मंच से ऑर्डर करने पर ग्राहकों को वाहन की घर पर डिलीवरी दी जाएगी.

ग्राहक टाटा मोटर्स के क्लिक टू ड्राइव या ह्युंडई के क्लिक टू बाय मंच पर पंजीकरण कराकर इन कंपनियों के पोर्टफोलियो में से अपनी पसंद की कार बुक करा सकते हैं. पसंदीदा कार चुनने में आपकी मदद के लिए वीडियो उपलब्ध होंगे, जो कार से जुड़ी हर एक बारीक जानकारी देंगे.

Also Read: 2020 Renault Duster BS6 लॉन्च, जानें कितनी बदली है यह SUV

कार पसंद करने के बाद ग्राहक अपने पास के डीलर का चुनाव कर सकते हैं और बाद की तारीखों पर घर पर डिलीवरी या बाद में स्टोर से खुद गाड़ी ले जाने का विकल्प चुन सकते हैं.

बता दें कि इस डिजिटल मंच पर ग्राहक वाहन के बुकिंग राशि का भुगतान कर सकते हैं. उसके बाद ग्राहक को उसके खरीद की पूरी जानकारी मेल पर दी जाएगी. साथ ही कंपनी के कॉल सेंटर से उनको मार्गदर्शन मिलेगा.

ये तो बात हो गई आपकी सुविधा की, अब बात करें आपके फायदे की, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कार खरीदने पर टाटा और ह्युंडई आकर्षक डिस्काउंट भी दे रही हैं. आइए जानें किस कार की ऑनलाइन खरीद पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है-

Tata Harrier ₹30,000

Tata Tigor ₹25,000

Tata Tiago ₹20,000

Hyundai Santro ₹40,000

Grand i10 ₹45,000

Elite i20 ₹35,000

Grand i10 NIOS ₹25,000

Elantra ₹100000

Tucson ₹53,000.

Also Read: 2020 Maruti Dzire: मारुति ने नये अवतार में पेश की 6 लाख रुपये से सस्ती डिजायर

डिस्क्लेमर : उपरोक्त छूट अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकती है. अपने शहर में छूट की वास्तविक राशि जानने के लिए कृपया अपने स्थानीय डीलर से संपर्क करें.

Also Read: CORONA का खौफ: Maruti, Mahindra, Hero, Honda ने कारखानों में कामकाज रोका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola