Kushaq से Kodiaq तक, Skoda दे रही ₹3.50 लाख तक बचाने का फायदा

Published by : Shivani Shah Updated At : 17 May 2026 2:33 PM

विज्ञापन

स्कोडा कोडिएक / फोटो- स्कोडा

Skoda Auto ने मई 2026 में अपनी कारों पर नए डिस्काउंट ऑफर्स पेश किए हैं. Kushaq, Slavia और Kodiaq जैसे मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनेफिट्स के जरिए 3.50 लाख रुपये तक की बचत ग्राहक कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skoda Auto ने मई 2026 के लिए अपनी कारों पर नए डिस्काउंट और ऑफर्स का ऐलान कर दिया है. कंपनी इस महीने खासतौर पर पुराने स्टॉक को क्लियर करने पर फोकस कर रही है, जिसके चलते Skoda Kushaq और Skoda Kodiaq जैसे मॉडल्स पर भारी छूट दी जा रही है. ऐसे में ग्राहकों को इस महीने कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बेनेफिट्स के जरिए कुल 3.50 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है.

Skoda Kushaq पर मई 2026 में ऑफर

Skoda Kushaq पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे पुराने स्टॉक वाले मॉडल्स पर मिल रहे हैं. Onyx, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo जैसे रन-आउट वेरिएंट्स पर 2 लाख रुपये तक का कंपनी कैश डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा 50,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट या लॉयल्टी बोनस और 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. यानी चुनिंदा वेरिएंट्स पर कुल फायदा 3 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

वहीं, नए MY26 मॉडल्स पर कम ऑफर्स दिए जा रहे हैं. Signature और Sportline वेरिएंट्स पर 40,000 रुपये तक के एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनेफिट्स मिलेंगे, जबकि Prestige और Monte Carlo ट्रिम्स पर 20,000 रुपये तक का ही फायदा मिलेगा.

Skoda Slavia पर भी मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

Skoda Slavia पर भी कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. पुराने Prestige 1.0 TSI MT वेरिएंट पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है.

Prestige AT वेरिएंट्स पर कुल 1.40 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. Signature, Sportline और Monte Carlo वेरिएंट्स पर भी एक्सचेंज और लॉयल्टी ऑफर्स उपलब्ध हैं.

Skoda Kylaq पर क्या मिल रहा ऑफर?

Skoda Kylaq पर इस महीने लिमिटेड ऑफर्स दिए जा रहे हैं. पुराने MY25 और MY26.1 स्टॉक के Signature और Signature+ वेरिएंट्स पर 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है. इसके साथ 10,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है. नए MY26.2 मॉडल्स के ज्यादातर वेरिएंट्स में 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज और लॉयल्टी ऑफर्स मिल रहे हैं.

Skoda Kodiaq पर सबसे ज्यादा फायदा

Skoda Kodiaq इस महीने कंपनी की सबसे ज्यादा छूट पाने वाली SUV बन गई है. कंपनी पुराने MY25 और MY26 VY25 यूनिट्स के Sportline और Selection L&K वेरिएंट्स पर 2 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है. इसके अलावा, 1 लाख रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनेफिट और 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा. यानी कुल फायदा 3.50 लाख रुपये तक पहुंच सकता है.

नए MY26 मॉडल्स पर कम ऑफर्स दिए जा रहे हैं. Selection L&K ट्रिम पर 1.50 लाख रुपये तक का फायदा मिलेगा, जबकि Sportline वेरिएंट पर 1 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स दिए जा रहे हैं.

ध्यान रहे, शहर के हिसाब से ऑफर्स और डिस्काउंट में बदलाव हो सकते हैं. इसलिए अपने नजदीकी शोरूम में जाकर डिस्काउंट और ऑफर्स अच्छे से चेक कर लें.

यह भी पढ़ें: ₹25 लाख से कम में कौन-सी 7-सीटर SUV है सबसे बेस्ट? देखें टॉप 5 लिस्ट

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola