160Km की रेंज और 90Km/h की स्पीड, बाजार में आई नई इलेक्ट्रिक बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

Revolt RVX (Photo: revoltmotors.com)
Revolt RVX: रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक RVX को लॉन्च कर दिया है. इसमें लंबी ड्राइविंग रेंज, फास्ट चार्जिंग, कई राइडिंग मोड और एडवांस कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं. आइए इस बाइक की खासियत और कीमत जानते हैं.
रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक लाइनअप को और मजबूत करते हुए नई RVX लॉन्च कर दी है. कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी है. नई RVX को खास तौर पर उन यंग जनरेशन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं. इस बाइक में नया मिड-ड्राइव मोटर, रिमूवेबल बैटरी पैक और एक बार फुल चार्ज होने पर 160 किमी (IDC) तक की दावा की गई रेंज मिलती है. आइए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं.
Revolt RVX: डिजाइन
बाइक का डिजाइन काफी मस्क्युलर और स्पोर्टी नजर आता है. इसके बड़े फ्यूल टैंक के नीचे रिमूवेबल बैटरी दी गई है. इसे जरूरत पड़ने पर आप आसानी से निकालकर चार्ज कर सकते हैं. लुक को और प्रीमियम बनाने के लिए इसमें ऑल-एलईडी लाइटिंग, सिंगल-पीस सीट और स्लीक टेल सेक्शन दिया गया है. ये बाइक इलेक्ट्रिक ब्लू, पर्ल ब्लैक और एक्लिप्स रेड कलर में उपलब्ध है.
Revolt RVX: बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक बाइक में 3.24kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है. खास बात यह है कि बैटरी को IP67 रेटिंग मिली है. कंपनी के मुताबिक, एक बार फुल चार्ज करने पर यह बाइक IDC के अनुसार 160 km तक की रेंज देती है. अगर आप 27A फास्ट चार्जर का यूज करते हैं, तो बैटरी सिर्फ 80 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो जाती है. वहीं, स्टैंडर्ड 10A चार्जर से 0 से 80% चार्ज होने में करीब 3 घंटे 30 मिनट और 100% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे 45 मिनट का समय लगता है.
यह भी पढ़ें: Google Maps, Alexa और Magic Twist… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं भर-भर के फीचर्स
Revolt RVX: मोटर और परफॉरमेंस
इसमें 5.3kW की पीक पावर और 50Nm का पीक टॉर्क देने वाली इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है. कंपनी का दावा है कि यह बाइक महज 3.9 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. वहीं इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है. इतना ही नहीं, अलग-अलग राइडिंग जरूरतों के लिए इसमें Boost, Sport, City और Eco जैसे चार राइडिंग मोड भी दिए गए हैं.
Revolt RVX: हार्डवेयर और फीचर्स
इस बाइक में फ्रंट पर अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. वहीं, 17-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स इसकी रोड प्रेजेंस को और दमदार बनाते हैं. ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं. साथ ही, कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) भी दिया गया है.
इसमें नया 3.5-इंच LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी के साथ आता है. यानी आपको कॉल और SMS अलर्ट सीधे डिस्प्ले पर ही मिल जाएंगे. इसके अलावा इसमें Hill Hold Assist, Smart Key के जरिए Keyless Ignition और Reverse Mode जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं.
Revolt RVX: कीमत
Revolt RVX की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,29,990 रखी गई है. इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. वहीं, इसकी डिलीवरी जुलाई के आखिर से शुरू होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Ather 450X का बदला अंदाज, 3 नए कलर के साथ हुई अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










