Ather 450X का बदला अंदाज, 3 नए कलर के साथ हुई अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश

3 नए कलर में Ather 450X / Image: Ather
अगर आप Ather 450X खरीदने की सोच रहे हैं, तो अब आपको नए ड्यूल-टोन कलर के साथ पहले से फास्ट चार्जिंग का फायदा भी मिलेगा. हालांकि, स्कूटर की परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Ather Energy ने अपने पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर 450X के लिए तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन लॉन्च किए हैं. कंपनी ने इस नए कलर कलेक्शन को Overtone Series का नाम दिया है. खास बात यह है कि नए रंगों के अलावा स्कूटर के डिजाइन में कुछ नए विजुअल अपडेट भी किए गए हैं, जबकि इसके मोटर, बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
Overtone Series में मिले तीन नए ड्यूल-टोन कलर
Ather 450X की नई Overtone Series में तीन नए कलर ऑप्शन दिए गए हैं. इनमें Still White, Space Grey और Lunar Grey शामिल हैं. इन तीनों रंगों को ड्यूल-टोन फिनिश के साथ तैयार किया गया है, जिससे स्कूटर का लुक पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आता है. कंपनी ने हर कलर थीम के साथ अलग-अलग एक्सेंट और व्हील कलर का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा स्कूटर के साइड पैनल पर बड़े आकार में 450 की ब्रांडिंग भी दी गई है, जो इसके स्पोर्टी लुक को और अट्रैक्टिव बनाती है.
हर रंग की अपनी अलग पहचान
- Space Grey कलर सबसे ज्यादा स्पोर्टी लुक देता है. इसमें मैरून रंग के एक्सेंट और मैचिंग अलॉय व्हील्स दिए गए हैं.
- Lunar Grey वेरिएंट में हल्का ग्रे शेड देखने को मिलता है, जिसे पीले रंग के फ्रेम और व्हील्स के साथ पेश किया गया है.
- Still White वेरिएंट में सफेद रंग के साथ हल्के हरे रंग के एक्सेंट दिए गए हैं, जो इसे फ्रेश और यूनिक लुक देते हैं.
पुराने कलर ऑप्शन भी रहेंगे उपलब्ध
नई Overtone Series के अलावा Ather 450X पहले की तरह Cosmic Black और True Red जैसे सिंगल-टोन कलर में भी उपलब्ध रहेगा. Hyper Sand और Stealth Blue मैट फिनिश वाले कलर ऑप्शन भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे.
चार्जिंग होगी पहले से तेज
Ather Energy ने स्कूटर के साथ नया 900W चार्जर भी पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इसकी मदद से Ather 450X की चार्जिंग पहले के मुकाबले करीब 30% कम समय में पूरी हो जाएगी. यानी अब यूजर्स को स्कूटर चार्ज होने के लिए पहले जितना इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
OTA अपडेट से मिले नए स्मार्ट फीचर्स
कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि AtherStack 7 सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म के तहत मिलने वाला Voice on Ather फीचर अब ग्राहकों तक OTA (Over-the-Air) अपडेट के जरिए पहुंचाया जा रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए स्कूटर के कई फंक्शन आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Google Maps, Alexa और Magic Twist… इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिलते हैं भर-भर के फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










