Jio और Airtel में से 599 रुपये वाला किसका पोस्टपेड प्लान है ज्यादा फायदेमंद? खुद देखें अंतर
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 02 Apr 2023 12:26 PM
एयरटेल के नये पोस्टपेड प्लान की कीमत 599 रुपये है. यह Airtel Family Plan है, जिसके साथ एक ऐड-ऑन कनेक्शन भी मिलेगा. खास बात यह है कि इसी प्राइस रेंज में रिलायंस जियो का भी एक पोस्टपेड रीचार्ज आता है...
Reliance Jio vs Airtel Postpaid Family Plan 2023 : भारती एयरटेल ने हाल ही में एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है. एयरटेल के नये पोस्टपेड प्लान की कीमत 599 रुपये है. यह Airtel Family Plan है, जिसके साथ एक ऐड-ऑन कनेक्शन भी मिलेगा. खास बात यह है कि इसी प्राइस रेंज में रिलायंस जियो का भी एक पोस्टपेड रीचार्ज आता है और इस प्लान में भी एक ऐड-ऑन कनेक्शन मिलता है. जियो और एयरटेल, दोनों में कौन सा प्लान यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है? आइए जानते हैं-
एयरटेल के नये पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ फ्री अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी – रोमिंग कॉलिंग, 200 जीबी तक डेटा रोलओवर और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा है. इसके साथ एक ऐड ऑन कनेक्शन भी मिलेगा, जिसके के लिए 30 जीबी अलग से डेटा मिलेगा. इस तरह, एयरटेल का यह प्लान कुल जोड़कर 105 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है. एयरटेल के इस प्लान में 6 महीने के लिए Amazon Prime Video की मेंबरशिप और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है. साथ ही, यह एयरटेल रीचार्ज विंक म्यूजिक प्रीमियम और हैंडसेट प्रोटेक्शन की भी सुविधा देता है.
Also Read: JIO का सबसे सस्ता रीचार्ज! 75 रुपये में पाएं अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा
रिलायंस जियो 599 रुपये वैल्यू वाले पोस्टपेड प्लान में जियो यूजर्स को 100 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 200 जीबी डेटा रोलओवर के फायदे मिलते हैं. इस प्लान के साथ अतिरिक्त कनेक्शन भी मिलता है. दूसरे बेनिफिट्स की बात करें, तो जियो के इस प्लान में नेटफ्लिक्स मोबाइल प्लान, अमेजन प्राइम, जियो टीवी और जियो क्लाउड जैसे ऐप्स के फायदे मिलते हैं. इस प्लान में कंपनी अपने 5G यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा का बेनिफिट देती है.
Also Read: Airtel का नया प्लान- एक रीचार्ज में पूरी फैमिली का चलेगा काम, मिलेगा डेटा-कॉलिंग और OTT का फायदा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










