Airtel का नया प्लान- एक रीचार्ज में पूरी फैमिली का चलेगा काम, मिलेगा डेटा-कॉलिंग और OTT का फायदा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 22 Mar 2023 4:18 PM
एयरटेल के नये प्लान की कीमत 599 रुपये है. एयरटेल की ऑफिशियल साइट पर यह प्लान लिस्ट कर दिया गया है. इस प्लान को सब्सक्राइब करने पर एयरटेल यूजर्स को क्या बेनिफिट्स मिलेंगे, आइए जानते हैं-
Airtel New Family Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ Unlimited 5G Data दे रही है. कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. एयरटेल के नये प्लान की कीमत 599 रुपये है. एयरटेल की ऑफिशियल साइट पर यह प्लान लिस्ट कर दिया गया है. इस प्लान को सब्सक्राइब करने पर एयरटेल यूजर्स को क्या बेनिफिट्स मिलेंगे, आइए जानते हैं-
Airtel 599 Plan Details
एयरटेल के इस नये पोस्टपेड प्लान में 75 जीबी हाई स्पीड डेटा के साथ फ्री अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी – रोमिंग कॉलिंग, 200 जीबी तक डेटा रोलओवर और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी. यह Airtel Family Plan है, जिसके साथ एक ऐड ऑन कनेक्शन भी मिलेगा. इस तरह 599 रुपये के खर्च में एयरटेल यूजर्स दो नंबर चला पाएंगे. दूसरे कनेक्शन के लिए 30 जीबी अलग से डेटा मिलेगा. ऐसे में कुल मिलाकर एयरटेल का यह प्लान 105 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करता है.
Also Read: Airtel का रीचार्ज हो गया महंगा! जानिए कितना बढ़ा आपकी जेब पर बोझ?
Airtel 599 Plan Other Benefits
एयरटेल का यह फैमिली प्लान डेटा, कॉलिंग और एसएमएस बेनिफिट्स के साथ ही यूजर्स को 6 महीने के लिए Amazon Prime Video की मेंबरशिप और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar मोबाइल का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर करता है. इसके साथ ही, यह एयरटेल रीचार्ज विंक म्यूजिक प्रीमियम और हैंडसेट प्रोटेक्शन की भी सुविधा देता है. एयरटेल के पोर्टफोलियो में 599 के अलावा, 699 रुपये, 999 रुपये, 1199 रुपये और 1499 रुपये वाले फैमिली पोस्टपेड प्लान्स भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










