ePaper

Realme Pad 9 सितंबर को होगा लॉन्च, 7100mAh की मेगा बैटरी के साथ आयेगा कंपनी का पहला टैबलेट

Updated at : 09 Sep 2021 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
Realme Pad 9 सितंबर को होगा लॉन्च, 7100mAh की मेगा बैटरी के साथ आयेगा कंपनी का पहला टैबलेट

Realme Pad, Realme Tablet, 9 september, 7100mAh : Realme नौ सितंबर को भारत में अपना पहला टैबलेट लॉन्च करेगी. कंपनी ने ट्वीट कर बताया है कि इस टैबलेट में 7100एमएएच की मेगा बैटरी होगी, जो 18 वॉट की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

विज्ञापन

Realme नौ सितंबर को भारत में अपना पहला टैबलेट लॉन्च करेगी. कंपनी ने ट्वीट कर बताया है कि इस टैबलेट में 7100एमएएच की मेगा बैटरी होगी, जो 18 वॉट की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करेगा.

कंपनी ने ट्वीट कर बताया है कि भारत में अपने पहले टैबलेट को भारतीय समयानुसार नौ सितंबर को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जायेगा. साथ ही Realme 8s 5G और Realme 8i स्मार्टफोन्स लॉन्च किये जाने की भी उम्मीद है.

रियलमी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने भी ट्वीट कर कहा है कि ”UI से परिचित होने से मेरे लिए नवीनतम realmePad की आदत डालना आसान हो गया है. मेरे लिए इसे यूरोप में हर जगह ले जाना बहुत सुविधाजनक है, जिससे चलते-फिरते व्यावसायिक बैठकों में भाग लेना बेहद आसान हो जाता है.”

मालूम हो कि कंपनी ने पहले बताया था कि नौ सितंबर को होनेवाले इवेंट में Realme 8s 5G और Realme 8i स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जायेगा. Realme 8s स्मार्टफोन Dimensity 810 प्रोसेसर के साथ आयेगा. वहीं, 8i Helio G96 प्रोसेसर के साथ आयेगा.”

कंपनी ने कहा है कि रियलमी पैड के साथ नॉन-स्टॉप बिंगिंग और अनस्टॉपेबल गेमिंग सेशन के लिए तैयार रहें. Realme Pad करीब 6.9mm पतला होगा. इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक होगा. संभावना जतायी जा रही है कि Realme Pad में एल्युमिनियम यूनिबॉडी हो सकती है.

टैबलेट में डिस्प्ले 10.4-इंच का होगा. वहीं, रिजोल्यूशन 2000×1200 और स्क्रीन टू बॉडी 82.5 फीसदी होगा. साथ ही फ्रंट और रियर में कैमरा होगा. रियर में आठ मेगापिक्सल का कैमरा दिये जाने की उम्मीद है. साथ ही USB टाइप-सी पोर्ट होगा. इसमें 5W का ऑडियो आउटपुट मिलेगा. साथ ही IPX5 वाटर रेसिस्टेंस और गेमिंग मोड मिलने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola