ePaper

8GB रैम और 108MP कैमरा के साथ 14,999 में आयी Realme 8 सीरीज, जानिए कीमत और खूबियां

Updated at : 01 Apr 2021 6:49 AM (IST)
विज्ञापन
8GB रैम और 108MP कैमरा के साथ 14,999 में आयी Realme 8 सीरीज, जानिए  कीमत और खूबियां

Realme 8 Series Price, full specifications, sale date and more : Realme ने भारत में अपनी लेटेस्ट Realme 8 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के अंतर्गत दो नये रियलमी मोबाइल्स फोन को उतारा गया है, Realme 8 Pro और Realme 8. रियलमी की नयी सीरीज मौजूदा Realme 7 सीरीज की अपग्रेड है.

विज्ञापन

Realme 8 Series Price, full specifications, sale date and more : Realme ने भारत में अपनी लेटेस्ट Realme 8 Series लॉन्च कर दी है. इस सीरीज के अंतर्गत दो नये रियलमी मोबाइल्स फोन को उतारा गया है, Realme 8 Pro और Realme 8. रियलमी की नयी सीरीज मौजूदा Realme 7 सीरीज की अपग्रेड है. दोनों फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ क्वाड कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है.

रियलमी 8 प्रो में 108 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया है. वहीं, स्टैंडर्ड रियलमी 8 फोन 64 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर सेंसर से लैस है. दोनों फोन के प्रोसेसर, बैटरी और चार्जिंग क्षमता में भी अंतर हैं. Realme 8 और Realme 8 Pro Android 11 पर आधारित कंपनी की लेटेस्ट Realme 2.0 कस्टम स्किन पर काम करेंगे. Realme 8 Series के स्मार्टफोन्स की पूरी डीटेल्स आइए जानें-

Realme 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस

  • Display : 6.40 inch (1080×2400)

  • Processor : Qualcomm Snapdragon 720G

  • OS : Android 11

  • RAM : 6GB

  • Storage : 128GB

  • Front Camera : 16MP

  • Rear Camera : 108MP + 8MP + 2MP + 2MP

  • Battery : 4500mAh

Also Read: 12GB RAM और 50MP कैमरा के साथ आये One Plus 9 Series के स्मार्टफोन, यहां जानें कीमत और सारी खूबियां
Realme 8 के स्पेसिफिकेशंस

  • Display : 6.40 inch (1080×2400)

  • Processor : MediaTek Helio G95

  • OS : Android 11

  • RAM : 4GB

  • Storage : 128GB

  • Front Camera : 16MP

  • Rear Camera : 64MP + 8MP + 2MP + 2MP

  • Battery : 5000mAh

कीमत और उपलब्धता (Realme 8, Realme 8 Pro price in India, availability)

भारत में Realme 8 के 4GB रैम +128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 15,999 रुपये का है. वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है. फोन को साइबर सिल्वर और साइबर ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है.

Realme 8 Pro स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में आता है. 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है. फोन इनफाइनाइट ब्लू, इनफाइनाइट ब्लैक और इल्यूमिनेटिंग येलो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है.

Also Read: Samsung Galaxy के दो नये मॉडल्स आये, खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे आप

Realme 8 स्मार्टफोन सीरीज की उपलब्धता के बारे में बात करें, तो Realme 8 और Realme 8 Pro की पहली सेल 25 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी. हैंडसेट्स की बिक्री Flipkart और Realme.com के जरिये होगी और ICICI कार्ड के जरिये पेमेंट कर ग्राहक 10 प्रतिशत का डिस्काउंट पा सकते हैं.

Also Read: Smartphone Under 10000 : शानदार खूबियों के साथ आया Vivo का सस्ता स्मार्टफोन, साथ मिलेगा JIO Offer

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola